---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: जिंदगी की हर परीक्षा के लिए मार्गदर्शन है पीएम मोदी की बातें, ‘परीक्षा पे चर्चा’ को लेकर सीएम ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परीक्षा पे चर्चा को लेकर सीएम योगी ने पोस्ट के जरिए उनकी सराहना करते हुए दिखे और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे लेकर पोस्ट किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 2:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें प्रोत्साहित करते हुए नजर आए। इस सब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री के इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ के बारे में बात करते हुए दिखे। उन्होंने इसकी सराहना की है। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि पीएम मोदी द्वारा बताई गई बातें न सिर्फ परीक्षा बल्कि जिंदगी में भी आपको प्रोत्साहित कर सकता है अगर आप इसका मार्गदर्शन लेते हैं।

CM Yogi Adityanath ने कहा ‘तनाव नहीं संतुलन अपनाए विद्यार्थी’

सीएम योगी आदित्यनाथ x प्लेटफार्म पर लिखा, “परीक्षा आत्मविश्वास, अनुशासन और धैर्य की कसौटी होती है। ऐसे क्षणों में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के मन से भय हटाकर उनमें विश्वास और ऊर्जा भर देता है। इसी भावना के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से आज विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें यह संदेश दिया कि तनाव नहीं, संतुलन को अपनाइए। प्रतिस्पर्धा नहीं, आत्म-विकास पर ध्यान दीजिए और परिणाम नहीं, निरंतर प्रयास पर भरोसा रखिए।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

इसके साथ ही पीएम मोदी द्वारा कहे गए बातों के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उनके शब्दों में सकारात्मक दृष्टि, लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का मुस्कुराकर सामना करने की प्रेरणा समाहित है। यह संवाद केवल परीक्षा कक्ष तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन की हर परीक्षा में स्थिर रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सामर्थ्य पर विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है। निश्चय ही यह पहल करोड़ों विद्यार्थियों के मन में नई दिशा, नई ऊर्जा और नए विश्वास का संचार करेगी।”

सीएम योगी ने विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं सभी विद्यार्थियों हेतु उज्ज्वल भविष्य, आत्मविश्वासपूर्ण प्रयास और सफलता से भरे पथ की हार्दिक शुभकामनाएं।” सीएम योगी ने इस पोस्ट के जरिए विद्यार्थियों को आने वाले समय की हर परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं देते हुए दिखे हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026