---Advertisement---

CM Yogi Adityanath हुए सख्त, चाइनीज मांझे के नाम पर मौत का खेल कर रहे आरोपियों को नहीं बख्शेगी सरकार

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चाइनीज मांझे से हुई मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दी है और ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 4:14 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के हैदरगंज फ्लाईओवर पर मांझे से गर्दन कटने से युवक की हुई मौत को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सनसनी मची हुई है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं और कहा जा रहा है कि ऐसे में लखनऊ की पतंग दुकानों पर जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। इसके साथ ही सीएम योगी इसकी बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगाने के निर्देश दिए हैं। चीनी मांझे को बेचने वाले लोगों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लेने के लिए कहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किस तरह की जारी की चेतावनी

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक ऐसे पतंग बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित मांझे को बेचकर इस तरह मौत का खेल करने वाले दुकानदारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जहां इस पर कार्रवाई भी पूरी तेज हो गई है। लखनऊ के पतंग दुकानों पर प्रतिबंधित मांझे बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है और ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे को पूरी तरह से बैन करने के लिए कहा है। ऐसे में मांझे के नाम पर खेल कर रहे लोगों पर सरकार की पैनी नजर रहने वाली है।

CM Yogi Adityanath ने मांझे बेचने वालों पर क्यों दिखाई सख्ती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इस पर एक ऑपरेशन चलाने के लिए कहा है और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि कथित तौर पर दुबग्गा इलाके के रहने वाले मोहम्मद शोएब नाम के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का जानलेवा एक्सीडेंट हो गया था जब वह मोटरसाइकिल से लखनऊ के पुराने इलाके की ओर जा रहा था। इस दौरान गर्दन पर मांझे की ताड़ उलझी हुई नजर आई। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके द्वारा लिए गए फैसले की सराहना कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026