रक्षाबंधन से पहले CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए ये खास दिशा-निर्देश, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा से लेकर कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा से लेकर कानून-व्यवस्था तक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चीनी के बढ़ते दामों पर भी चर्चा की। रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर जाती हैं। इसे देखते हुए योगी सरकार ने रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

रक्षाबंधन से पहले CM Yogi Adityanath की खास पेशकश

सीएम ऑफिस द्वारा एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि CM Yogi Adityanath जी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बहनें सुरक्षित और सुगम यात्रा के साथ अपने घर पहुंचें। परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहें।

बाढ़ प्रभावित जनपदों के लिए मुख्यमंत्री का खास निर्देश

CM Yogi Adityanath ने प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जनपदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने और कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार तक समय से राहत पहुंचे। पर्याप्त मात्रा में पका हुआ भोजन एवं सूखा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा राहत सामग्री का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित हो।

प्रभारी मंत्री अपने क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री जी ने नदी कटान वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जहां नदी की धारा आबादी की ओर बढ़ रही हो या उसका रुख बदल रहा हो, वहां समय रहते ड्रेजिंग कराई जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों से प्रभावित परिवारों को भूमि का पट्टा उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाए।

चीनी के बढ़ते दामों में उत्तर प्रदेश सरकार सजग

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और यह लगभग छह माह की आवश्यकता के अनुरूप है। आमजन को किसी भी प्रकार से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को चीनी की उपलब्धता एवं मूल्य पर लगातार नजर रखने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Exit mobile version