अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए CM Yogi Adityanath अडिग, 378 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

CM Yogi Adityanath: विश्व स्तर पर अयोध्या को पर्यटन नगरी बनाने के लिए सीएम लगातार प्रयासरत हैं और ऐसे में 378 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 378 करोड़ रुपये से राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहीं नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में 290 करोड़ से अधिक लागत की 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसुविधाओं को नई मजबूती प्रदान की जाएगी। आइए जानते हैं इस बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है।

अयोध्या में इन परियोजनाओं को CM Yogi Adityanath देंगे दिशा

इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “आज प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम की पावन धरा पर आस्था, संस्कृति, संत परंपरा और विकास के विविध आयाम एक साथ साकार रूप में दिखाई देंगे। वीरांगना झलकारी बाई जी की गौरवगाथा को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण, भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता, पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर संत समाज का सान्निध्य प्राप्त होगा।साथ ही, रामायण वैक्स म्यूजियम एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के माध्यम से विरासत और विकास के संकल्प को नई अभिव्यक्ति मिलेगी।”

क्या है सीएम योगी आदित्यनाथ का मकसद

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक यह कार्यक्रम अयोध्या धाम की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक समृद्ध करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर नागरिक सुविधाओं और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से अयोध्या आज विकास और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

निश्चित तौर पर 378 करोड़ से अधिक की लागत में तैयार की गई इन परियोजनाओं से अयोध्या को विकसित करने में मददगार साबित होगा। यह सच है कि भारत में धार्मिक पर्यटन स्थल के तौर पर यह काफी पॉपुलर है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने वाले समय में लोकप्रिय बनाने के लिए सीएम योगी लगातार तत्पर है।

Exit mobile version