यूपी में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति! CM Yogi Adityanath ने इस तरह बनाया सशक्त मॉडल

CM Yogi Adityanath: जल संरक्षण को लेकर आखिर यूपी सरकार की तरफ से क्या निर्देश दिया गया है और ऐसे में किन-किन कामों पर ध्यान है।आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में जिसे लेकर खुद मुख्यमंत्री की तरफ से जानकारी दी गई है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: जल संरक्षण को बढ़ावा देने और इसे लेकर जागरूक करने में यूपी सरकार ने अपनी जिम्मेदारी हमेशा से निभाई। यही वजह है कि इस मामले में वह सशक्त मॉडल प्रस्तुत करते हुए नजर आ रहे हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के मामले में देश भर में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है और इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि इस दिशा में वह किस तरह से काम कर रहे हैं। 20000 से अधिक अमृत सरोवर के निर्माण से लेकर तालाब जिनोद्धार की जिम्मेदारी तक में आखिर उनकी क्या भूमिका रही है। आइए जानते हैं पोस्ट में उन्होंने क्या कहा है।

यूपी में इस तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिली नई गति

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी के x चैनल से एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि “सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 20,000 से अधिक अमृत सरोवरों के निर्माण तथा 1.75 लाख तालाबों के जीर्णोद्धार के माध्यम से जल संरक्षण का सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया है। इन प्रयासों से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।”

CM Yogi Adityanath ने जल संरक्षण में यूपी को बनाया देश में अग्रणी

इसके साथ ही वीडियो में बताया गया कि 20000 अमृत सरोवरों के साथ जल संरक्षण में देश में अग्रणी यूपी बना है। विगत 5 वर्षों में लगभग 1.75 लाख तालाबों का निर्माण एवं जिर्णोद्धार किया गया है। जल संरक्षण संबंधी 16000 करोड़ से ज्यादा के कार्य संपन्न किए गए हैं तो इसके साथ ही भूजल स्तर में सुधार किया गया है। सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है जिससे किसानों को लाभ मिला है। प्रभावी नीति और सशक्त क्रियान्वयन से जल संरक्षण अभियान प्रभावी बना है। यह निश्चित तौर पर सीएम योगी की पहल की वजह से संभव हो पाया है।

जल संरक्षण में निश्चित तौर पर यूपी सरकार की एक अहम भूमिका दिखी है जो निश्चित तौर पर सराहनीय है।

 

Exit mobile version