CM Yogi Adityanath ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में किया जागरूक, जानें कैसे स्वच्छ-सस्ती और नवीकरणीय ऊर्जा का यूपी में हो रहा संचार

CM Yogi Adityanath: सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके आप अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में आखिर सीएम की तरफ से क्या कहा गया है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। इससे लोगों को किस कदर फायदा मिल रहा है इस बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जागरूक किया है जहां उन्होंने बताया है कि कैसे इसके जरिए बिजली बिल आपका आधा हो सकता है। प्रकृति के लिए भी आप अपना भागीदारी निभा सकते हैं। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करने में सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश सफल रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में गवर्नमेंट ऑफ यूपी ने क्या जानकारी दी है।

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी स्थापित कर रहा सशक्त पहचान

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी के एक्स पोस्ट में इस बारे में पूरी जानकारी दी गई और बताया गया कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ का प्रभावी क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सस्ती और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहा है। सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने की इस पहल के माध्यम से प्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।

CM Yogi Adityanath ने इस तरह किया सौर उर्जा के लिए लोगों को जागरूक

इसके साथ एक वीडियो को शेयर किया गया है जहां सीएम योगी आदित्यनाथ यह कहते हुए नजर आते हैं कि प्रकृति के संतुलन को संतुलित करने के लिए यह आवश्यक है कि हर नागरिक पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व निभाएं। उसका सबसे अच्छा माध्यम है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उसी का एक हिस्सा है। बिजली का बिल आपका आधा हो जा रहा है। सोलर एनर्जी आपके घर के अंदर सूक्ष्म बिजली का भी काम कर रहा है। इससे आपका बिल भी कम होगा और आप प्रकृति के लिए अपनी जिम्मेदारी भी निभा पाएंगे।

 

 

Exit mobile version