---Advertisement---

‘श्रद्धा, आस्था और उत्कृष्ट..’ कांवड़ियों के लिए CM Yogi Adityanath सरकार की विशेष व्यवस्थाएं, पढे़ पूरी रिपोर्ट

CM Yogi Adityanath: सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। हिंदु मान्यताओं के अनुसार यह महीना काफी पवित्र माना जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2026 2:17 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। हिंदु मान्यताओं के अनुसार यह महीना काफी पवित्र माना जाता है। इसी बीच यूपी सरकार ने लाखों कांवड़ियों के लिए कई प्रकार का विशेष इंतजाम कर रखे है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु अपनी यात्रा को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण वातावरण में पूरा कर सके। बता दें कि इसे लेकर खुद CM Yogi Adityanath कई बैठकें कर चुके है और अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए है।

कांवड़ियों के लिए CM Yogi Adityanath सरकार की विशेष व्यवस्थाएं

सुरक्षा के कड़े इंतजाम – कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेशभर में पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था – यात्रा मार्गों पर जगह-जगह चिकित्सा शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विश्राम और सेवा शिविर – कांवड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर विश्राम शिविर बनाए गए हैं, जहां भोजन, पेयजल, प्राथमिक उपचार और आराम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने दिए खास निर्देश

बता दें कि CM Yogi Adityanath अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांवड़ियों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं कांवड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Punjab News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Rashifal 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026