---Advertisement---

‘संस्कारवान समाज का निर्माण…’ गुरु पूर्णिमा पर CM Yogi Adityanath ने दिया खास पैगाम, बताया सनातन संस्कृति में सर्वोपरि स्थान

CM Yogi Adityanath: हिंदू धर्म में आखिर गुरु का क्या खास महत्व होता है इस बारे में जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट के साथ लोगों को जन संदेश देते हुए दिखे। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2026 2:00 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट के जरिए सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं। है इस दौरान गुरु का जिक्र करते हुए उन्हें नमन करते दिखे। सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक संस्कारित समाज के निर्माण के साथ-साथ सनातन संस्कृति में सर्वोपरि स्थान गुरुओं का होता है। इस शुभ अवसर पर आखिर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ आइए जानते हैं किस तरह से लोगों को खास संदेश देते हुए नजर आए हैं। गुरु को वंदनीय बताते हुए क्या कहा है।

गुरु पूर्णिमा पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

X पर को शेयर करते हुए जहां गुरु की वंदना करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लिखा, “अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को ‘गुरु पूर्णिमा’ की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी अहैतुकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और ‘राष्ट्र आराधना’ की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है। मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरुजनों को कोटिशः नमन।”

सनातन संस्कृति में गुरुओं का क्या है महत्त्व

गुरुओं का हिंदू संस्कृति में काफी खास माना जाता है जहां सदस्य तुल्य गुरुओं की वंदना की जाती है और इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अनंत बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। किसी भी जीवन को अंधकारमय से प्रकाशित करने में गुरुओं का अपना एक विशेष स्थान होता है और उनकी वजह से समाज और देश विकास के पथ पर अग्रसर होता है। एक जिंदगी में गुरु का क्या खास जगह दिया जाता है यह बताने की जरूरत नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके को और भी खास बनाया है और युवाओं को खास संदेश देते दिखे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now