---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Movie Review: अजय देवगन की चतुराई पर क्या भारी पड़े जयदीप अहलावत? देखने से पहले जानें कैसी है ‘दृश्यम 3’?

Drishyam The Conclusion Movie Review: अजय देवगन एक बार फिर से सस्पेंस थ्रिलर 'दश्यम 3' लेकर आए हैं। इस बार वो पुलिस अधिकारी का रोल कर रहे जयदीप अहलावत से टकरा रहे हैं। फिल्म के रिव्यू आ गए हैं। टिकट खरीदने से पहले जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 2, 2026 11:22 पूर्वाह्न

Drishyam The Conclusion Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Movie Review: बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन एक बार फिर से 2 अक्टूबर  को एक सस्पेंस थ्रिलकर लेकर आए हैं। ‘दृश्यम 3’ रिलीज कर दी गई है। इस बार मोहन लाल की ऑरिजनल साउथ  मूवी ‘दृश्यम 3’ से ये बिल्कुल अलग है। मूवी कुछ पुराने किरदारों के साथ नए  कैरेक्टर लेकर आयी है। इस बार अजय देवगन अपने परिवार को बचाने के लिए एक्टर जयदीप अहलावत से लड़ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद फर्स्ट रिव्यू आने लगे हैं। वीकेंड पर परिवार के साथ इस सस्पेंस थ्रिलर देखने की सोच रहे हैं तो जनता के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए गए रिव्यू पर नजर डाल लें।

Drishyam The Conclusion Movie Review  जानें

एक्स पर Ashwani kumar नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘दृश्यम 3 भारतीय इन्वेस्टिगेशन-क्राइम थ्रिलर फ़िल्मों की निर्विवाद किंग है।’

 

दृश्यम 3 का सेकंड हाफ कैसा है?

अजय देवगन और तब्बू की दृश्यम 3 को देखने के बाद आदेश नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘ दृश्यम 3 का इंटरवल: ज़बरदस्त! मैं शर्त लगा सकता हूँ कि आपने विजय सलगांवकर को एक ही समय में इतना बेबस और गुस्से में कभी नहीं देखा होगा। हर सीन में जो टेंशन पैदा की जा रही है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता; यह हर मिनट और भी बेहतर होती जा रही है। अजय देवगन  कुछ बोल नहीं रहे हैं, बस हालात पर रिएक्ट कर रहे हैं और सब कुछ होने दे रहे हैं। और इंटरवल से ठीक पहले का वो एक डायलॉग ही बता देता है कि हम क्लाइमेक्स के लिए तैयार नहीं हैं! बस उम्मीद है कि दूसरा हाफ भी पहले हाफ जितना ही अच्छा होगा।’

 

जयदीप अहलावत की एंट्री  ने बदल दिया ‘दृश्यम 3 द कन्कूजन’ का सस्पेंस

‘दृश्यम 3 द कन्कूजन’  को देखने के बाद Bhushan Khiladi नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘इंटरवल तक यह फिल्म ज़बरदस्त स्क्रीनप्ले और लेखन की वजह से शुरू से आखिर तक रोमांचक बनी रहती है। जयदीप अहलावत की एंट्री और उनकी बेहतरीन एक्टिंग कमाल की है। विजय के किरदार में अजय_देवगन की गंभीरता और गहराई काबिले-तारीफ़ है। इंटरवल से पहले का ज़बरदस्त आमना-सामना फ़िल्म के क्लाइमेक्स के लिए माहौल तैयार करता है।’

दृश्यम 3 की स्टोरी और स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ द कन्क्लूजन की कहानी की बात करें तो तब्बू के पिता अपने बेटे का केस दोबारा से ओपन करवा देते हैं। इसमें जयदीप अहलावत की एंट्री एसपी राजवीर सिंह तोमर के रूप में जैसे ही एंट्री होती है अजय देवगन की टेंशन बढ़ जाती है। एक बार फिर से पुराने किरदार श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर वापस आए हैं।इसका क्लाइमैक्स ‘दृश्यम 1’ और ‘दृश्यम 2’ और मोहन लाल की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग है। अभिषेक पाठक इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म का बजट 130 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026