---Advertisement---

The Paradise Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में ही साउथ सुपर स्टार ‘नानी’ का हाल क्यों हुआ बेहाल? जानें ‘द पैराडाइज ‘का टोटल कलेक्शन?

The Paradise Box Office Collection Day 7:  साउथ सिनेमा के सुपर स्टार नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल की फिल्म 'द पैराडाइज' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। लेकिन फिल्म  की कमाई काफी गिर गई है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 1, 2026 12:11 अपराह्न

The Paradise Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

The Paradise Box Office Collection Day 7:   साउथ किंग नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। इस मूवी को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। लेकिन  बढ़ते दिनों के साथ इसका गिरता कलेक्शन मेकर्स के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। क्योंकि फिल्म अभी तक अपना बजट नहीं निकल सकी है। बीते दिन भी मूवी में 22.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ये एक पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म है। जिसे श्रीकांत ओडेला ने बनाया है।  वीकेंड पर देखने का प्लान है तो जानें फैंस और ऑडियंस इसे देखने के क्यों बच रही है?

The Paradise Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

‘द पैराडाइज’ फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 3.40 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 5678 शोज से हुआ है। भारत में नानी की ये फिल्म अभी तक टोटल कमाई 123.95 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 30.85 करोड़ है। इसके साथ ही द पैराडाइज का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 154.80 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 200 करोड़े के आस- पास है। लेकिन बढ़ते दिनों से साथ जिस तरह से इन फिल्म की कमाई गिर रही है। उससे 200 करोड़ का बजट निकाल पाना मेकर्स के लिए चुनौती बनता दिख रहा है। हालंकि मेकर्स को उम्मीद है कि , फिल्म वीकेंड पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ के गिरते कलेक्शन के सबसे बड़े कारण 

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को बिना ट्रेलर रिलीज किए दुनियाभर के सिनेमाघरों में उतारा गया है। वहीं, इसकी मार्केटिंग भी ज्यादा नहीं की गई है। मेकर्स का यही फैसला भारी पड़ता हुआ दिख रहा है। ये फिल्म सबसे ज्यादा तेलुगु में चल रही है। रिलीज के पहले ही दिन कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू देते हुए इसकी कहानी को कमजोर और धीमा बताया, जिसके कारण दूसरे दिन इसका कलेक्शन गिरा। वहीं, मूवी में काफी हिंसा को दिखाया गया है। जिसके कारण परिवार के साथ इसे देखने से लोग बच रहे हैं। हिन्दी बेल्ट में फिल्म को खराब मार्केटिंग के कारण काफी कम शोज मिले हैं। जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55

अक्टूबर 1, 2026

Ajay Devgn

अक्टूबर 1, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54

सितम्बर 30, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 6

सितम्बर 30, 2026