CM Yogi Adityanath: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath जिलों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे है। इसी बीच सीएम योगी आज सुलतानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ₹819 करोड़ से अधिक की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath ने 99 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “विकास ने बदली हर तस्वीर, मिलकर बदलें सुलतानपुर की तकदीर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देते हुए स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक क्षेत्र तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाते हुए नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समृद्ध बनाना है। इसी क्रम में सुलतानपुर एवं इसौली विधानसभा क्षेत्रों में ₹819 करोड़ से अधिक की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
विकास ने बदली हर तस्वीर
मिलकर बदलें सुलतानपुर की तकदीर…प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देते हुए स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य… pic.twitter.com/8var535k6m
— Government of UP (@UPGovt) July 7, 2026
साथ ही, ग्राम विकास, उद्योग, श्रम एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में मेडिकल कॉलेज, सड़क अवसंरचना, प्रशासनिक भवन तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, संपर्क व्यवस्था और समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे”।
CM Yogi Adityanath ने विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ़ दो ही मुद्दे बचे हैं। आपने देखा होगा कि हाल के दिनों में उन्होंने भारत की सनातन आस्था पर हमला करने की कैसी शरारतपूर्ण कोशिशें की हैं। कांग्रेस का दावा था कि भगवान राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था, या भगवान कृष्ण कभी हुए ही नहीं। ज़रा देखिए कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जिन्होंने कभी अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन किया था और उसके लिए मगरमच्छ के आँसू बहाए थे।
#WATCH | Pratapgarh: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “Today, the Congress and the Samajwadi Party are left with only two issues. You must have observed the mischievous attempts made by them in recent days to attack India’s Sanatan faith. Congress used to claim that Lord… pic.twitter.com/bLAh71asy1
— ANI (@ANI) July 7, 2026
किस तरह गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया, और समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं। उन्हें आस्था के बारे में बात करने का क्या हक़ है। वे लोग जो हिंदू विरासत से जुड़े धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए तय फंड को कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाने में खर्च कर देते थे? वे किस तरह की आस्था की बात कर रहे हैं? यह देश अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के झांसे में नहीं आएगा।”
