‘2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाकर…’ पीएम मोदी की तारीफ पर CM Yogi Adityanath ने जताया आभार, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: पीएम मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला, वहां 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: पीएम मोदी ने आज मन की बात में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिसमे मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध से लेकर पीएम सूर्य घर योजना, साथ ही पीएम मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला, वहां एक घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया गिनिश वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री को इसका आभार जताते हुए अपनी बात रखी

पीएम मोदी की तारीफ पर CM Yogi Adityanath ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज मन की बात कार्यक्रम में बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाकर बनाए गए Guinness World Record का उल्लेख करना उत्तर प्रदेश वासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

आपके आत्मीय आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ ने पर्यावरण संरक्षण को एक अभूतपूर्व जन-आंदोलन का रूप दिया है। इस अभियान से प्रेरित होकर छात्रों, जवानों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने एकजुट होकर जनभागीदारी की एक नई मिसाल पेश की और इस पुण्य कार्य को संभव बनाया। निरंतर मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से आपका आभार”।

एक पेड़ मां के मान को लेकर पीएम मोदी ने जी जानकारी

अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि “हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। वहां एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना इस प्रयास का सबसे खास बात ये रही कि इसमे हजारों लोग एक साथ जुड़े।

छात्र जावन, स्वयंसेवी संगठन,अलग-अलग संस्थाएं सबने मिलकर काम को संभव बनाया। नागालैड ते चिजामी गांव से भी एक बहुत प्रेरक प्रयास सामने आया है। चिजामी गांव की महिलाएं मिलकर 150 से अधिक वरायटी के पारंपरिक बीजों को सुरक्षित रख रहीं है। इन बीजों को एक कम्यूनिटी सिड बैंक में संरक्षित किया जा रहा है”।

 

Exit mobile version