---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के प्रयासों से UP की नारी बन रही आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण, 18 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की ओर अग्रसर किया जा रहा है। 18 लाख से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिल चुका है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 9, 2026 12:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सतत विकास के साथ सभी नागरिकों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार निवासियों की सेफ्टी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रख रही है। यूपी सरकार ने बताया है कि यूपी में नागरिक सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में डबल इंजन की सरकार राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहन देते हुए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की ओर अग्रसर कर रही है। ऐसे में यूपी की सैंकड़ों को लाभ मिल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं महिलाएं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य तेजी से उन्नति की राह पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से उत्तर प्रदेश की महिलाएं प्रोत्साहन से आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण बन रही हैं। 18.55 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। 9 सालों में 116 करोड़ का लाभांश बीसी सखियों ने अर्जित किया। साथ ही 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी। इस तरह से यूपी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की तरफ बढ़ने में भरपूर सहायता की है।

आज उत्तर प्रदेश में हर नागरिक के लिए सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का सशक्त वातावरण स्थापित हुआ है। वहीं, यूपी के लिए एनसीआरबी यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो से भी खुशखबरी आई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों की तुलना में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दोषियों को सजा दिलाने के मामले में 76.6% की दोषसिद्धि के साथ सुशासन के नए मानक स्थापित हुए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनिश्चित की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय

सुरक्षित नारी, सशक्त उत्तर प्रदेश, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय औसत की तुलना में अपराध दर में 28.5% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

वहीं, बीते 9 वर्षों में यूपी में रोजगार के नए अवसरों के साथ प्रदेश बदल रहा है। पारदर्शी भर्ती, निष्पक्ष चयन और रोजगार के नए अवसरों के साथ उत्तर प्रदेश में बदलाव देखने को मिला। सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नियुक्तियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे युवाओं का आत्मविश्वास और भविष्य दोनों सशक्त हुए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 9, 2026

EPFO

मई 9, 2026

Bhagwant Mann

मई 9, 2026

PSEB Result 2026

मई 9, 2026

TCS Nashik Case

मई 9, 2026

Mathura Viral Video

मई 9, 2026