---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘यह गुलामी की मानसिकता..’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का विपक्ष पर हल्ला बोल; पूर्व सीडीएस विपिन राउत को किया नमन; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: भारत के पूर्व सीडीएस स्वर्गीय श्री विपिन राउत की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 9, 2025 4:16 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भारत के पूर्व सीडीएस स्वर्गीय श्री विपिन राउत की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया। इसके अलावा उन्होंने सैनिक स्कूल गोरखपुर में देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम पर बने एक हजार से अधिक की क्षमता के ऑडिटोरियम के उद्घाटन किया। साथ ही वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। हमारे लिए विदेशी आक्रांता महान नहीं हो सकता है। उन्होंने बाबर, औरंगजैब को लेकर भी टिप्पणी की। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

विदेशों पर निर्भरता समाप्त करेंगे – CM Yogi Adityanath

हम यह मानकर चलते हैं कि जो विदेशी है वह अच्छा है, जो हमारा है वह अच्छा नहीं, यह गुलामी की मानसिकता है। हमारे पास सब कुछ है, नहीं होगा तो हम पैदा करेंगे, हम उसे बनाएंगे, हम विदेशों पर निर्भरता समाप्त करेंगे, अपने बल पर अपने देश को खड़ा करेंगे।

यह भाव हर भारतीय के मन में होना चाहिए और उत्तर प्रदेश आज उसी दिशा में आगे बढ़ा है। अगर युद्धभूमि में शहीद हो जाओगे, बलिदान हो जाओगे तो स्वर्ग का भोग करोगे और जीतोगे तो धरती का राज करोगे। यह एक सैनिक के साथ ही साथ हर नागरिक पर बराबर लागू होता है।

विदेशी आक्रांता पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

हमारे लिए विदेशी आक्रांता महान नहीं हो सकता है। जिन लोगों ने इतिहास में छेड़छाड़ करके विदेशी आक्रांताओं को महान बनाने का कुत्सित प्रयास किया है, यह गुलामी की मानसिकता है। उस गुलामी की मानसिकता को पूरी तरह से त्यागना हो। हम वीर सैनिकों का सम्मान करें, उनके बलिदान को नमन करें। हम चैन की नींद इसलिए सोते हैं, क्योंकि हमारा सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहा है। हम सिकंदर को क्यों महान कहें?

हम महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, पृथ्वीराज चौहान, जनरल बिपिन रावत को महान क्यों नहीं कहते? भारत के अंदर परमवीर चक्र विजेता जो हमारे वीर सैनिक रहे हैं, हमारे लिए वह महान हैं। हमारे लिए विदेशी आक्रांता महान नहीं हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

LPG Shortage

मार्च 12, 2026

Donald Trump

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Farooq Abdullah

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026