---Advertisement---

पश्चिम मेदिनीपुर के साथ पुरुलिया और झाड़ग्राम में समीकरण साधेंगे CM Yogi Adityanath! बंगाल की धरती से हुंकार भर TMC पर करेंगे प्रहार

CM Yogi Adityanath आज फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं जहां वे पश्चिम मेदिनीपुर की पिंगला, पुरुलिया की जॉयपुर और झाड़ग्राम की गारबेटा में चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं से बीजेपी दर्जनों विधानसभा सीटों को साध रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 20, 2026 2:13 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बीजेपी के फ्रायरब्रांड स्टार प्रचार व देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री आज फिर पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। यहां बात सीएम योगी आदित्यनाथ के संदर्भ में हो रही है जो आज बंगाल में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। खबर लिखे जाने तक सीएम योगी का काफिला पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला विधानसभा क्षेत्र में पहुंच चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके बाद जॉयपुर और गारबेटा विधानसभा क्षेत्र जाएंगे जहां से वे सीधे तौर ममता बनर्जी की टीएमसी पर निशाना साधेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से बीजेपी पश्चिम मेदिनीपुर के साथ पुरुलिया और झाड़ग्राम जैसे इलाकों में समीकरण साधने का काम करेगी।

पश्चिम मेदिनीपुर के साथ पुरुलिया और झाड़ग्राम में समीकरण साधेंगे CM Yogi Adityanath!

यूपी सीएम आज फिर बंगाल की धरती पर पहुंचे हैं जहां वे तीन जनसभाओं को संबोधित कर सियासी समीकरण साधने का काम करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला विधानसभा क्षेत्र में होने वाली है। इसके बाद मुख्यमंत्री पुरुलिया के जॉयपुर पहुंचेंगे जहां वे बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन की अपील करेंगे। फिर दोपहर 3:05 पर झाड़ग्राम के गारबेटा में सीएम योगी की तीसरी जनसभा शुरू होगी। इन तीन जनसभा के जरिए बीजेपी पश्चिम मेदिनीपुर की 15, पुरुलिया की 9 और झाड़ग्राम की 4 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेगी। बंगाल में सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को देखते हुए लगातार उनकी जनसभाए कराई जा रही हैं।

महिला आरक्षण बिल का जिक्र कर TMC पर हमलावर यूपी सीएम 

सदन में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद ये देशव्यापी मुद्दा बन चुका है। इसकी चर्चा बंगाल के चुनावी मैदान में भी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने इसका जिक्र कर कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध कर आधी आबादी के अधिकारों में टीएमसी सरकार ने जो विघ्न डाला है, वह भारत माता के सम्मान पर सीधा आघात है। यह देवी-पूजक बंगाल की आत्मा का भी अपमान है। टीएमसी सरकार के इस कृत्य के कारण आज बंगाल की माताएं और बहनें स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। अब बंगाल की जनता-जनार्दन नारी शक्ति के प्रति इस अन्याय का उत्तर देने हेतु संकल्पित है।” सीएम योगी आदित्यनाथ की ये बातें संकेत है कि वे चुनावी रैलियों में ममता बनर्जी पर बरसने वाले हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 20, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 20, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 20, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 20, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 20, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 20, 2026