---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘सरकार ने प्रचंड गर्मी की मार से बचाने की तैयारी कर ली है’, UP सीएम ने प्रदेशवासियों से की लापरवाही न बरतने की अपील

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ में गर्मी अपना भयंकर प्रकोप दिखा सकती है। ऐसे में यूपी के यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों से विशेष अपील करते हुए उन्हें खास संदेश दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 20, 2026 1:22 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: अप्रैल का महीना चल रहा है, ऐसे में गर्मी अपनी रफ्तार पकड़ रही है। आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों उत्तर भारत में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों को अपनाना चाहिए। इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्यवासियों से एक खास अपील की है। सीएम ने ‘योगी की पाती’ के जरिए यूपीवासियों को विशेष संदेश दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को दिया खास संदेश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ में कहा, ‘मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, मौसम की तरह फसलों का भी चक्र होता है। रबी की फसलों की कटाई हो चुकी है। नई फसल की उपज एवं मौसमी फल आपका स्वाद बढ़ा रहे हैं। लेकिन मौसम का चक्र अगर थोड़ा भी परिवर्तित हो जाए, तो बाढ़, सूखा, अकाल से लेकर महामारी तक मनुष्यों के लिए अभिशाप बन जाती हैं। प्रकृति के स्वभाव के अनुरूप हर मौसम की तरह ग्रीष्म ऋऋतु आई है। बढ़ता तापमान हमें इसके दुष्प्रभावों से बचने तथा अपनी तैयारियां पूरी करने का संदेश दे रहा है।’

बीजेपी के सीनियर लीडर ने कहा, ‘प्रदेश के हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है, इसलिए सरकार ने कड़कड़ाती ठंड की तरह प्रचंड गर्मी की मार से बचाने की भी तैयारी कर ली है। शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। पीक डिमांड को ध्यान में रखते हुए लगभग 34000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए सभी धर्मल पावर प्लांट को उनकी पूरी क्षमता से संचालित करने की व्यवस्था की गई है। प्रदेशभर में पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने का कार्य तात्कालिक रूप से रोक दिया गया है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साझा की अहम जानकारी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गर्मी से बचाव की जानकारी देते हुए कहा, ‘सड़कों पर पानी का छिड़काव, छायादार क्षेत्रों की व्यवस्था, श्रमिकों को थकावट, निर्जलीकरण एवं लू से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कड़ी में औद्योगिक एवं निर्माण स्थलों पर स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित किए जाएंगे। हीट स्ट्रोक से प्रभवितों को तत्काल उपचार मिले, इसके लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘तहसील, भाने, अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए प्राणि उद्यानों-अभयारण्यों में हीट-वेव एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। गोशालाओं में हरे चारे-चोकर एवं पानी की उचित व्यवस्था रहेगी।’

यूपी सीएम बोले- ‘ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो’

गोरखपुर के पूर्व सांसद और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘एक दिन पहले भगवान श्री परशुराम का प्रकटोत्सव एवं अक्षय तृतीया उत्साह से मनाया गया। भगवान श्री परशुराम के आशीर्वाद से प्रदेश में में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना हुई है, जो अक्षय है। अक्षय का भाव संस्कार, समर्पण और सेवा की अविनाशी परम्परा का परिचायक है। भीषण गर्मी मानवता की इसी भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें। आप भी पर्याप्त मात्रा में पानी, शिकंजी, छाछ या नारियल पानी पीते रहें। बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनें। सबसे आवश्यक बात, ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो। अपना और अपनों का ख्याल रखें।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 20, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 20, 2026

Asaduddin Owaisi

अप्रैल 20, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 20, 2026

JEE Main 2026 Result

अप्रैल 20, 2026