CM Yogi Adityanath: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारी चल रही है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर स्टार्टअप और बिजनेस को उड़ान दी जाने की तैयारी जोरों पर है। इसे लेकर गवर्नमेंट आफ यूपी ने पूरी जानकारी ली है। ऐसे में आइए जानते हैं लोकल से ग्लोबल व्यापार का महाकुंभ यानी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 क्यों खास होने वाला है। इसे लेकर आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से किस तरह से तैयारी की गई है। क्यों यह शो लोगों के लिए एक मौके से कम नहीं है।
CM Yogi Adityanath की तरफ से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 की क्या है तैयारी
आगामी 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला UP International Trade Show 4.0 उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक कला और आधुनिक उद्योग की नई तस्वीर प्रस्तुत करेगा।
उत्कृष्ट उत्पादों, स्टार्टअप्स और व्यापारिक संभावनाओं का यह मंच ग्लोबल ट्रेड विजन को नई… pic.twitter.com/VBEBg3DJSR
— Government of UP (@UPGovt) September 20, 2026
गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा, “आगामी 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक कला और आधुनिक उद्योग की नई तस्वीर प्रस्तुत करेगा। उत्कृष्ट उत्पादों, स्टार्टअप्स और व्यापारिक संभावनाओं का यह मंच ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देदेगा” सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से आधुनिक उद्योग की गति को सुधारने की दिशा में यह निश्चित तौर पर एक अहम पहल है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।
क्यों एक अवसर प्रदान से कम नहीं है यह ट्रेड इवेंट
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर एमएसएमई, ओडीओपी, कृषि, खाद्य प्रकरण, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा डिफेंस एव सहित अनेक क्षेत्रों को वैश्विक मंच मिलेगा। ओडीओपी के पारंपरिक उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों तक पहुंचाने का अवसर मिलने वाला है। इसके साथ ही कारीगर और शिल्पकार और छोटे उद्योगों को सीधे बाजार से जोड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जापान, सिंगापुर, वियतनाम और ऑस्ट्रिया जैसे देश की भागीदारी देखी जा सकती है जिसके साथ ही 45000 से ज्यादा घरेलू खरीदारों का पंजीकरण किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोकल फूड को प्राथमिकता दी जा रही है। इस इवेंट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की सांस्कृतिक विविधता को दिखाई जाएगी।







