---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘हमारे युवाओं को रोजगार के लिए…’ बिजनेस खोलने के इच्छुक उद्यमियों को यूपी के मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा; इन लोगों को होगा जबरदस्त फायदा

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। वहीं अब युवाओं के रोजगार को लेकर भी अहम जानकारी दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2025 2:42 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। वहीं बीते दिन योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गौरतलब है कि बीते दिन सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती के अवसर पर सीएम योगी ने विश्वकर्मा एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार को लेकर अहम जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने हस्तशिल्पियों/कारीगरों को टूलकिट तथा कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी किया।

युवाओं को रोजगार के लिए सस्ता लोन उपलब्ध होना चाहिए – CM Yogi Adityanath

बीते दिन सीएम योगी ने विश्वकर्मा एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्पियों/कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि “अगर उत्तर प्रदेश का नागरिक उत्तर प्रदेश में पैसा लगा रहा है, बैंक में डिपॉजिट कर रहा है, उसमे से 75 से 80 फीसदी पैसा यूपी में वापस विकास के कार्यों में खर्च होना चाहिए।

हमारे युवाओं को रोजगार के लिए उन्हें ये लोन उपलब्ध होना चाहिए। क्यों प्रधानमंत्री जी कि विजन है सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत का युवा जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बने’। वह व्यक्ति लेना वाला नहीं देना वाला बनेगा”।

सीएम योगी ने हस्तशिल्पियों/कारीगरों को टूलकिट और नियुक्ति वितरित किया गया

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हस्तशिल्पियों/कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना ने जमीनी धरातल पर उतारा है तथा प्रदेश के हस्तशिल्प और कारीगरों को सम्मान व एक सशक्त प्लेटफॉर्म दिया है।

सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में विश्वकर्मा एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर MSME क्षेत्र हेतु 1,32,000 करोड़ रूपये का मेगा ऋण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत हस्तशिल्पियों/कारीगरों को टूलकिट तथा कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026