CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास के कार्य पर सरकार चौतरफा ध्यान दे रही है और इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि जमीन स्तर पर हर कार्य को अंजाम दिया जा सके। इसका लाभ लाभ लोगों को मिल सके। ऐसे में कांच नगरी फिरोजाबाद और ताला नगरी अलीगढ़ का कायाकल्प करने की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली है। ऐसे में उन्होंने करोड़ों के लागत के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है जो जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश की सफलता को बताने के लिए काफी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ और फिरोजाबाद के लोगों को दिया तोहफा
‘कांच नगरी’ फिरोजाबाद और ‘ताला नगरी’ अलीगढ़ आज विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी।
फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ से अधिक की लागत से 81 तथा अलीगढ़ में ₹462 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाली 85 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कांच नगरी फिरोजाबाद और ताला नगरी अलीगढ़ आज विकास एव जन सशक्तिकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेगी। फिरोजाबाद में जहां 658 करोड़ से अधिक की लागत से 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। वहीं अलीगढ़ में 462 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली 85 विकास परियोजना का लोकार्पण होगा। यह निश्चित तौर पर दोनों शहरों के विकास में अहम साबित हो सकता है।
CM Yogi Adityanath के लिए क्या है नए उत्तर प्रदेश की पहचान
इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मिले लाभार्थियों को घर की चाबी तथा विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र चेक या उपकरण वितरित किया जाएगा। निश्चित तौर पर यह चीज लोगों के पर्सनल विकास के साथ-साथ राज्य के विकास को भी दर्शाने के लिए काफी है। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि विकास की परियोजनाएं और लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांच नगरी फिरोजाबाद की समृध्दि और विकास के लिए संकल्पित होकर चहुंमुखी विकास को नई गति प्रदान करने हेतु लगातार तत्पर है। इसलिए विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करते हुए दिखे।
