‘योग: कर्मसु कौशलम्’ इंटरनेशनल योग दिवस पर CM Yogi Adityanath ने राज्यवासियों को दी बधाई, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का महत्वपूर्ण आधार बताया।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन और वैज्ञानिक पद्धति है।

उन्होंने अपने संदेश में संस्कृत के प्रसिद्ध सूत्र ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ का उल्लेख करते हुए कहा कि योग व्यक्ति को अपने कार्यों में दक्षता, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा देता है। बता दें कि देशभर में इंटरनेशनल योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ योग व्यायाम के साथ ही शरीर, मन और आत्मा को एकाकार करने वाला विज्ञान भी है। समस्त योग साधकों एवं प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। आइए, स्वस्थ एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण हेतु हम सभी प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें”। सीएम योगी ने कहा कि योग ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है और करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में योग दिवस पर हिस्सा लिया। इसके अलावा देशभर के कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग न केवल स्वस्थ शरीर देता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन में सफलता का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

 

 

 

Exit mobile version