कल का मौसम 14 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि के साथ गिरेगी आसमानी मौत, तो बिहार, उत्तर प्रदेश में तूफान, बारिश से मचेगा तांडव, चेक करें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 14 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों को टेशन बढ़ा दी है। जिसके बाद स्थिति चिंताजनक बन गई है।

कल का मौसम 14 June 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 14 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों को टेशन बढ़ा दी है। बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में तेज तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर बिहार, यूपी की बात करें तो यहां भी विभाग की तरफ से आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा 14 June 2026 कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मौसम अभी भी अस्थिर बना हुआ है।

वही बीते दिन विभाग तेज तूफान का साथ बारिश का आतंक देखने को मिला था। वहीं अगर कल के मौसम का बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक, लोधी रोड, सफदरजंग समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं एनसीआर में भी स्थिति चिंताजनक रह सकती है।

बिहार-यूपी में आसमानी आफत से मचेगी तबाही

बिहार के कई जिलों में 14 जून को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। विभाग के मुताबिक पटना, आरा, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, सासाराम, हाजीपुर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

पहाड़ों  पर आसमानी आफत का अलर्ट – कल का मौसम 14 June 2026

13-14 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में, और 13-15 जून के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है) चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में आज भी वर्षा गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।
Exit mobile version