---Advertisement---

9 साल में CM Yogi Adityanath ने बदली यूपी की तस्वीर! पेयजल की पहुंच सुनिश्चित कर सड़कों का निर्माण कर कनेक्टिविटी बढ़ा रही सरकार 

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सूबे की तस्वीर बदलने का काम किया है। यूपी के विभिन्न हिस्सों में पेयजल की पहुंच सुनिश्चित कराना, सड़कों का निर्माण इसके पुख्ता उदाहरण हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 25, 2026 4:55 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी के बहराइच जनपद से आने वाले सैकड़ों विस्थापित परिवारों को आज बड़ी सौगात मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बहराइच में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 118 लाभार्थियों के खाते में पुनर्वास के लिए 21.55 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है।

136 परिवारों को आवासी भूमि का पट्टा भी सीएम योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से बताया है कि कैसे उनकी सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में सड़कों का निर्माण से लेकर लोगों तक पानी की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से विपक्ष पर निशाना भी साधा है।

9 वर्षों में CM Yogi Adityanath की सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर! 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में 136 विस्थापित परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए आवासी भूमि का पट्टा लाभार्थियों को सौंपा है।

इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार द्वारा 2017 से 2026 तक किए गए कुछ कार्यों का उल्लेख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि “भाजपा की डबल इंजन सरकार आज बिजली, सड़क तथा पीने के लिए शुद्ध पेयजल के साथ ही गरीबों को उनका हक भी उपलब्ध करवा रही है।”

मुख्यमंत्री के इस कथन में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की झलक थी। सीएम योगी ने बहराइच के 136 विस्थापित परिवारों को आर्थिक अनुदान व आवासी भूमि का पट्टा भी सौंपा। ये दर्शाता है कि कैसे योगी सरकार ने लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

सड़क निर्माण के साथ सुनिश्चित हुई पेयजल की पहुंच!

यूपी में सड़कों के निर्माण ने रिकॉर्ड स्थापित किया है। प्रदेश में अभी 5 से अधिक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। इससे इतर शहरों से गांवों तक नई सड़कें बनी हैं। इससे कनेक्टिविटी को तगड़ी रफ्तार मिली है और लोगों के समक्ष अवसरों के द्वार खुले हैं।

योगी सरकार ने जल जीवन मिशन की मदद से सुदूर ग्रामीण इलाकों तक भी पेयजल की पहुंच सुनिश्चित की है। सूखा प्रभावित बुंदेलखंड इलाकों से लेकर पूर्वांचल, पश्चिमी यूपी, अवध व ब्रज क्षेत्र तक जल जीवन मिशन की सफलता नजर आ रहा है। लोग अपने घरों में पेयजल हासिल कर रहे हैं। ये दर्शाता है कैसे योगी सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nitish Kumar

अप्रैल 10, 2026

MP Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 10, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 10, 2026