CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने 9 सालों के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कई तरह के सुधार किए हैं। इसमें राज्य के बुनियादी ढांचे में बड़े सुधारों से लेकर यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाना शामिल है। साथ ही बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निवेश और रोजगार बढ़ाने हेतु भी कई कठोर कदम उठाए हैं। ऐसे में सरकार ने नए कारोबारियों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बड़े स्तर पेश किया। यूपी सरकार की इस पहल से राज्य में औद्योगिक शक्ति में इजाफा देखने को मिल रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ से हुए फायदे
बीजेपी के वरिष्ठ लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सुशासन एवं पारदर्शी नीतियों का प्रभाव है कि प्रदेश में अप्रैल 2017 से अब तक 17841 नए कारखाने पंजीकृत हुए हैं। इससे वर्तमान में प्रदेश में कुल पंजीकृत कारखानों की संख्या बढ़कर 32019 हो गई है। सरकार की इस मुहिम से 16 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब से उद्योगों को नई रफ्तार मिल रही है।
यूपी सरकार के ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ मुहिम के तहत सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लियरेंस और लाइसेंस प्रक्रिया समयबद्ध तरीके हो रही है। इससे निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं आसान हुईं है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए बड़े निवेश प्रस्ताव रखे गए। डिफेंस कॉरिडोर और डेटा सेंटर पार्क जैसे प्रोजेक्ट एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। कई कंपनियों ने राज्य में निवेश की घोषणा की है। इससे युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में सुशासन एवं पारदर्शी नीतियों का प्रभाव है कि प्रदेश में अप्रैल 2017 से अब तक 17,841 नए कारखाने पंजीकृत हुए हैं। इससे वर्तमान में प्रदेश में कुल पंजीकृत कारखानों की संख्या बढ़कर 32,019 हो गई है। pic.twitter.com/gu4BjEDYzv
— Government of UP (@UPGovt) March 31, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रबी की फसलों की खरीद के लिए बढ़ाई एमएसपी
वहीं, यूपी सरकार ने रबी सीजन की फसलों की खरीद के लिए बनाई गई व्यापक रणनीति तथा विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी साझा की। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, चना की एमएसपी 5875 रुपये यानी गत वर्ष से 225 रुपये प्रति क्विंटल चने का दाम इस वर्ष किसान को ज्यादा मिलेगा। मसूर पर 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ इस वर्ष 7000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी। वहीं, सरसों की एमएसपी इस वर्ष 6200 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है, जो गत वर्ष से 250 रुपये अधिक है। इस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ ने रबी की फसलों की खरीद के लिए प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है।
