CM Yogi Adityanath के प्रयासों का दिखा असर, टेक्नोलॉजी और बड़े निवेश के लिए उत्तर प्रदेश बना पहला पसंद, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। इसी बीच निवेश के मामले में यूपी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। सबसे खास बात है शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास देखने को मिल रहा है। CM Yogi Adityanath की अगुवाई में उत्तर प्रदेश निवेश के मामले में भी नया कीर्तिमान रच रहा है। हाल ही में हुए UP Global Growth Dialogue 2026 में 15 से अधिक अग्रणी कंपनियों से ₹50,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आया है।

जो दर्शाता है कि आज से कुछ साल पहले जिस यूपी में माफिया राज था, लेकिन सीएम योगी सरकार के आने के बाद निवेशकों का भरोसा काफी हद तक बढ़ा है। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश का नया कीर्तिमान

CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स हैंडल लिखा कि “UP Global Growth Dialogue 2026 में 15 से ज़्यादा बड़ी कंपनियों से ₹50,000 करोड़ से ज़्यादा के निवेश प्रस्ताव मिलने के साथ, GCC, इनोवेशन और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राज्य का साहसिक विज़न दुनिया भर में तेज़ी से पहचान बना रहा है।

यह माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व और भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में यूपी सरकार की लगातार कोशिशों का सबूत है”।

उत्तर प्रदेश में निवेश की लगी झड़ी

दरअसल बेंगलुरु में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026’ में दुनिया ने उत्तर प्रदेश पर भरोसा जताया। ₹50,000 करोड़ से ज़्यादा निवेश प्रस्ताव, 15 से ज़्यादा प्रमुख कंपनियां, प्रमुख क्षेत्रों में निवेश इंडस्ट्रियल और बिज़नेस पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग लॉजिस्टिक्स के साथ विज़न 2031 40 मिलियन वर्ग फुट ग्रेड-A ऑफिस स्पेस 500 GCC यूनिट्स स्थापित की जाएँगी।

यह कहना गलत नहीं होगा कि निवेश के मामला में उत्तर प्रदेश लगातार नया कीर्तिमान रच रहा है। माना जा रहा है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों को बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

 

 

Exit mobile version