CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने 16 सितंबर को कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं आज यूपी सरकार की तरफ से आज 800 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। 19 सितंबर को देशभर में 20वां रोजगार मेला भी आयोजित किया जा रहा है।
19 सितंबर 2026 को लखनऊ स्थित लोकभवन में विभिन्न विभागों के 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य के तहत शुरू किए गए अभियान का हिस्सा है। इस दौरान CM yogi Adityanath ने चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित किया।
नियुक्ति पत्र वितरण के बाद क्या बोले CM Yogi Adityanath
वहां पर मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि”2017 से पहले नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर जिन्होंने हंगामा खड़ा किया था, उनसे मैं यह कहना चाहता हूं: ध्यान दें, आज हम फिर से नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं और अगले छह महीनों में उत्तर प्रदेश में एक लाख से ज़्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं।
#WATCH | Lucknow | UP CM Yogi Adityanath says, “To those who created an uproar over these appointment letter distributions before 2017, I want to say this: take note, we are distributing appointment letters again today, and within the next six months, we are going to provide… https://t.co/5je5MFBU6E pic.twitter.com/RXAFUGSbAd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 19, 2026
पिछली सरकारों ने भर्ती आयोगों और बोर्डों में अपने ही लोगों को बिठाया था, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता खत्म हो गई थी। उस समय की सरकार की ‘बीमारू’ सोच के कारण उत्तर प्रदेश खुद एक ‘बीमारू’ राज्य बन गया था… उनका काम करने का तरीका भ्रष्ट और भेदभावपूर्ण था। इसीलिए वे उत्तर प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, ताकत और प्रतिभा का सम्मान करने में नाकाम रहे।”
छह महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर को कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा पुलिस और होमगार्ड के करीब 77 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है। CM Yogi Adityanath सरकार के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। गौरतलब है कि यूपी सरकार की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।
