---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार ने रचा नया कीर्तिमान, 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकारी ने भर्तियों को लेकर बड़ा दावा किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2026 3:27 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा दावा किया है। सरकार के मुताबिक पिछले करीब 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। हालिया बयानों में यह संख्या 9.30 लाख से अधिक और कुछ रिपोर्टों में करीब 9.5 लाख बताई गई है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने दी है।

CM Yogi Adityanath सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

बता दें कि CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “यूपी के युवाओं को सशक्त बनाना! पिछले 9.5 वर्षों में, उत्तर प्रदेश ने 9.30 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियों के साथ अवसरों के नए द्वार खोले हैं। इनमें 2.25 लाख से अधिक पुलिसकर्मी, 1.50 लाख से अधिक शिक्षक और स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हजारों नियुक्तियां शामिल हैं।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, टेक्नोलॉजी पर आधारित, पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्ती प्रक्रिया युवाओं की आकांक्षाओं को बेहतरीन करियर में बदल रही है”।

इन विभागों में दी गई इतनी नौकरियां

  • दी गई जानकारी के अनुसार 2.25 लाख पुलिस कमिश्नर की पेशकश की गई।
  • 1.50 लाख शिक्षकों एवं सहायक अध्यापकों की नियुक्ति।
  • स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में हजारों नियुक्तियां।
  • upsssc के माध्यम से 46000 का चयन।
  • uppsc के माध्यम से 48000 नियुक्तियाँ।

माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में CM Yogi Adityanath और उनकी सरकार और नौकरियां देने जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को फायदा पहुंचेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026