---Advertisement---

CM Yogi Adityanath Viral Video: सियासत के बादशाह ही नहीं, बॉस्केटबॉल के भी धुरंधर निकले सीएम योगी

CM Yogi Adityanath Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की वायरल वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। यूपी सीएम ने बॉस्केटबॉल कोर्ट में अपनी धांसू प्रतिभा को दिखाया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 16, 2026 6:01 अपराह्न

CM Yogi Adityanath Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने बयानों और सख्त फैसलों की वजह से चर्चा में रहते हैं। यूपी समेत पूरा देश सीएम योगी के भाषणों को काफी ध्यान से सुनता है। ऐसे में अभी तक आपने सीएम योगी की राजनीति में जबरदस्त पकड़ को देखा होगा। मगर अब तक आपने शायद उनकी खास स्किल को नहीं देखा होगा। जी हां, दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ वायरल वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इसमें सीएम योगी बॉस्केटबॉल को सीधे गोल में डाल देते हैं।

CM Yogi Adityanath Viral Video में दिखा धुरंधर अंदाज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Anand Singh Sonu’ नाम के अकाउंट से सीएम योगी की बॉस्केटबॉल खेलते हुए वीडियो साझा की गई है। वायरल वीडियो में सीएम योगी बॉस्केटबॉल कोर्ट के अंदर बॉस्केटबॉल लेते हैं और उसे 2 बार जमीन पर उछालने के बाद सीधे नेट में डाल देते हैं। इसके बाद उनका रिएक्शन काफी पसंद किया जा रहा है।

Watch Video-

मालूम हो कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान यूपी सीएम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- युवा यदि खेलकूद की गतिविधियों में आगे बढ़ेगा तो नशे से दूर रहेगा

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेल विवरणिका का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा, “हमारा युवा यदि खेलकूद की गतिविधियों में आगे बढ़ेगा तो नशे से दूर रहेगा, तमाम विकृतियों से बचा रहेगा। जो खेलेगा, वही खिलेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और ‘विकसित भारत-2047’ का लक्ष्य हम प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिभागी टीमों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन व खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”

इस दौरान सीएम ने कहा, “अब तक हमने उत्तर प्रदेश के अंदर 500 से अधिक खिलाड़ियों को अलग-अलग विभागों में सीधे नौकरी दी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2036 का ओलंपिक भी भारत में हो। इसमें भारत अधिकाधिक मेडल प्राप्त करे, इसकी तैयारी हम सबको करनी चाहिए।”

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026