---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘तमिलनाडु से आने वाले अपने बहनों-भाइयों के स्वागत..’ काशी तमिल संगमम के आरंभ से पहले यूपी के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

CM Yogi Adityanath: 2500 किलोमीटर की कार रैली निकाली जाएगी। दक्षिण भारतीय लोग तेनकाशी से कार चलाकर वाराणसी पहुंचेंगे। जहां उनका भव्य स्वागत किया जााएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2025 2:07 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: 12 दिसंबर से काशी के नमो घाट पर शुरू होने चौथा काशी-तमिल संगमम शुरू हो रहा है। पीएम मोदी ने अपने मन की बात में इसका जिक्र किया है। जानकारी के मुताबिक 2500 किलोमीटर की कार रैली निकाली जाएगी। दक्षिण भारतीय लोग तेनकाशी से कार चलाकर वाराणसी पहुंचेंगे। इसी बीच पीएम मोदी के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “काशी की धरती तमिलनाडु से आने वाले अपने बहनों-भाइयों के स्वागत हेतु उत्सुक है”। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

तमिलनाडु से आने वाले अपने बहनों-भाइयों के स्वागत – CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी ने आज mann ki baat में ‘काशी तमिल संगमम्’ के विषय में प्रेरणादायी उल्लेख कर उत्तर और दक्षिण भारत के प्राचीन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को एक सूत्र में पिरोने की अद्भुत भावना को अभिव्यक्त किया है। 2 दिसंबर से पावन काशी के नमो घाट पर चतुर्थ ‘काशी-तमिल संगमम्’ आरंभ होने जा रहा है।

इस बार की थीम- ‘Learn Tamil – तमिल करकलम्’ ज्ञान, संस्कृति और भाषा के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सुदृढ़ करेगी। काशी की धरती तमिलनाडु से आने वाले अपने बहनों-भाइयों के स्वागत हेतु उत्सुक है। आइए, इस ऐतिहासिक संगम के साक्षी बनें और सांस्कृतिक एकता के इस पर्व को मिलकर सफल बनाएं”।

धर्मध्वजा का आरोहण भारत की सनातन आत्मा का उज्ज्वल उत्थान – सीएम योगी आदित्यनाथ

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी ने आज mann ki baat में नवंबर माह की प्रेरणाओं को जिस भाव-संवेदना, आत्मीयता, आध्यात्मिक ऊष्मा और राष्ट्रीय भाव-बोध के साथ साझा किया, उसने पूरे देश में एक नवीन चेतना प्रवाहित कर दी है। श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के पावन मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण भारत की सनातन आत्मा का उज्ज्वल उत्थान है।

करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा में यह क्षण दिव्य आलोक की तरह उतरा है। आज का भारत अपनी जड़ों से जुड़कर, अपने गौरव को पहचानकर, अपने आदर्शों को जीते हुए नए उत्कर्ष की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। आभार प्रधानमंत्री जी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026