CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश का विकास बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके अनवरत चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेशवासियों की भलाई के लिए लगातार जनकल्याणकारी कदम ले रही है। इसी कड़ी में गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राज्यवासियों को खास संदेश दिया। सीएम ने कहा, ‘आज का दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों, आने वाली पीढ़ी एवं खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।’
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी भी दी है’
गोरखपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हम हर गांव में खेल का मैदान बना रहे हैं और हर विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडियम। जब हम लोगों ने प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त बनाया, तब उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य है, जिसने खेल नीति बनाकर, मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अपने यहां सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी भी दी है। प्रदेश सरकार उन सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है, जो देश के लिए मेडल जीतते हैं।’
जब हम लोगों ने प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त बनाया,
तब उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है… pic.twitter.com/ztfU04qEPt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 16, 2026
‘देश की कीमत पर राजनीति स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए’- सीएम योगी आदित्यनाथ
वहीं, गोरखपुर में आयोजित प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘भारत दुनिया की उन प्राचीनतम सभ्यता और संस्कृतियों में है, जिसके पास हजारों वर्षों का एक गौरवशाली अतीत है। भगवान श्री राम का यह उद्बोधन आज भी हम सब भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है। भारत आज दुनिया के लिए एक प्रेरणा बना हुआ है। भारत का पैसा भारत में लगेगा, रोजगार सृजन होगा और देश का विकास होगा।क्षणिक स्वार्थ के लिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना, उसको समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से भटकाना, देशद्रोह है।’
गोरखपुर से पूर्व सांसद ने आगे कहा, ‘अकेले उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया का पेट भरने के लिए अन्न उत्पादन कर सकता है। देश की कीमत पर राजनीति स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। भारत ने सदैव अपने प्रबुद्ध समाज का सम्मान किया है। देश, काल और परिस्थिति के अनुरूप समाज को सही दिशा देने में हमारे प्रबुद्ध जन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।’






