CM Yogi Adityanath: यूपी के सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। जहां एक ओर आज सरकार की ओर से 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ आज ही 21 विभागों के लिए विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र देंगे। ये सभी अभ्यर्थी यूपी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत चयनित हुए थे। इन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के साथ इनके सरकारी नौकरी का सपना पूरा होगा। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के मिशन रोजगार को गति मिलेगी।
विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र देंग CM Yogi Adityanath
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
आज लखनऊ युवाओं के सपनों, उनके परिश्रम और ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था पर निरंतर सुदृढ़ होते जनविश्वास का साक्षी बनेगा।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत 21 विभागों के लिए विभिन्न…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 18, 2026
ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 932 है जो परीक्षा उत्तीर्ण कर नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “आज लखनऊ युवाओं के सपनों, उनके परिश्रम और ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था पर निरंतर सुदृढ़ होते जनविश्वास का साक्षी बनेगा। यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत 21 विभागों के लिए विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। नए यूपी में युवाओं की ऊर्जा अब सुशासन, जनसेवा और विकास की भागीदार बन रही है।”
10 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी योगी सरकार
इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार शिक्षकों का विस्तार करेगी।
शिक्षा और रोजगार, समृद्ध उत्तर प्रदेश का आधार
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती हेतु अधियाचन भेजा जा चुका है। नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया… pic.twitter.com/nfugDsKXQd
— Sandeep Singh (@thisissanjubjp) May 18, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के इस कदम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। शासन स्तर से बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10000 नए शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इससे इतर सरकार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को इससे जोड़ने की पहल कर रही है। ऐसा हुआ तो बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे शिक्षक बन सकेंगे।






