---Advertisement---

राम नगरी में धर्म ध्वजारोहण! अयोध्या पहुंच मंदिर परिसर में आयोजित अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे CM Yogi Adityanath, साझा की जानकारी

CM Yogi Adityanath आज शाम अयोध्या दौरे पर जाएंगे जहां वे राम मंदिर परिसर में बने शिव मंदिर में धर्म ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2026 1:57 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सरयू तट पर स्थित राम नगरी में आज फिर हाई अलर्ट है। बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हुई है। अधिकारी अयोध्या में स्थित रामकथा पार्क के हेलीपैड का दौरा कर रहे हैं। इसका प्रमुख कारण है सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा। दरअसल, मुख्यमंत्री आज अयोध्या पहुंच कर श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित शिव मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इस पावन अनुष्ठान का हिस्सा बनकर राम नगरी से हुंकार भरेंगे। उनके दौरे को लेकर जनपद में हाई अलर्ट है।

अयोध्या में आयोजित पावन अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ आज राम नगरी अयोध्या में आयोजित पावन अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर शाम 4:15 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वे काफिला के साथ हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। तत्पश्चात वीर बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ राम मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचेंगे। यहां मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण होना है जिसके बाद सीएम योगी मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि जिस मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण होना है, वो रामजन्मभूमि परिसर के परकोटे का पांचवां पूरक मंदिर है।

राम नगरी दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की प्रतिक्रिया!

सरयू तट पर स्थित राम नगरी अयोध्या के दौरे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित शिव मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण का पावन अनुष्ठान संपन्न होगा। सनातन आस्था, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक यह ध्वजारोहण हमारी विरासत, विश्वास और संकल्प को एक सूत्र में बांधता है।” सीएम योगी आदित्यनाथ की ये प्रतिक्रिया अयोध्या दौरे के लिए उनकी लगाव को दर्शाती है। इसको लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026