---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के राज में महिलाओं को मिल रही है नई उड़ान; स्वयं सहायता समूहों के तहत 1 करोड़ औरतों को मिल रहा है बेनिफिट; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी अदित्यनाथ की अगुवाई में हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2025 4:29 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी अदित्यनाथ की अगुवाई में हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर महिलाओं तक और बुजर्गों से लेकर नौजवानों तक हर किसी को फायदा मिल रहा है। खासकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। मिशन शक्ति यूपी के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगी सरकार लगी हुई है।

CM Yogi Adityanath के राज में महिलाओं को मिल रही है नई उड़ान

अपने संबोधन के दौरान CM Yogi Adityanath ने कहा कि “आज Uttar Pradesh के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख है, जिनके माध्यम से लगभग 1 करोड़ महिलाएं ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही हैं।

नगरीय क्षेत्रों में भी लगभग 1 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 10 लाख महिलाएं इस कार्यक्रम के साथ जुड़ी हुई हैं, जो नगरीय क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भर और व्यापक जनजागरण के विराट कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं”।

बेटियों की शिक्षा को लेकर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार बेटियों के भविष्य के लिए लगातार काम रही है। मालूम हो कि राज्य में बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि उनको फायदा मिल सके। योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra modi जी की प्रेरणा से UP Govt ने पिछले 8 वर्षों के अंदर अनेक कदम बढ़ाए हैं। खासतौर पर बेटी की नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था हो या फिर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जो अलग-अलग चरणों में बेटी के जन्म लेने से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए 25 हजार के पैकेज की व्यवस्था प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के माध्यम से हर बेटी की शादी में प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख की सहायता उपलब्ध करवाई जाती है”। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026