DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath: ‘कौशल कनेक्ट सेल’ से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, सीएम योगी के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में यूपी की भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के युवाओं को साथ लाकर विकसित यूपी की ओर बढ़ रही है। सीएम योगी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को नई गति मिल रही है। ‘कौशल कनेक्ट सेल’ के माध्यम से उद्योगों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित कार्यबल उपलब्ध कराया जाएगा तथा युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा।

CM Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में युवाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर

यूपी सरकार ने बताया है कि ‘कौशल कनेक्ट सेल’ के जरिए 35 सेक्टर्स और 1300 से अधिक जॉब रॉल्स में ट्रेनिंग, जिलेवार स्किल डेटाबेस के आधार पर युवाओं को अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। बीजेपी सरकार ने ‘स्किल कनेक्ट सेल’ का गठन करके यूपी सरकार ने निवेश और रोजगार के बीच सशक्त सेतु स्थापित किया है। ऐसे में यूपी धीरे-धीरे स्किल हब की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के युवाओं को कौशल और रोजगार देकर उन्हें प्रगति का आधार बना रहे हैं, जो कि राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘आस्था से अर्थव्यवस्था तक अयोध्या का अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है’

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अयोध्या के पर्यटन में तेजी आ रही है। यूपी सरकार के मुताबिक, ‘विरासत और विकास के समन्वय से नव्य अयोध्या आध्यात्मिक चेतना के साथ आर्थिक समृद्धि की नई पहचान गढ़ रही है। श्रीराम मंदिर निर्माण के उपरांत पर्यटन, व्यापार, रोजगार और राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि के साथ अयोध्या की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। आस्था से अर्थव्यवस्था तक अयोध्या का अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद सालाना आधार पर करोड़ों भक्त दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा, अयोध्या के स्थानीय कारोबारियों की रोजाना आय 400-500 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये हो गई है।’

Exit mobile version