DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath: ‘परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक…’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया ये खास संदेश; जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आज से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस बार 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,085 स्टूडेंट्स शामिल है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, 222 केंद्र अति संवदेनसील और 668 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है।

CM Yogi Adityanath ने स्टूडेंट्स को दिया ये खास संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मेरे प्रिय विद्यार्थियो, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष। परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है।

पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा। माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे”।

परीक्षा के दौरान छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान

परीक्षा का समय हर विद्यार्थी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि धैर्य, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास की भी कसौटी होती है। इस दौरान छात्रों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
प्रश्नपत्र को हमेशा ध्यान से पढ़े। किसी प्रकार की मानसिक टेंशन ना लें, क्योंकि इससे एग्जाम पर असर पड़ता है। परीक्षा में सफलता केवल पढ़ाई पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सही योजना, संयम और आत्मविश्वास भी उतने ही जरूरी हैं। जो एक स्टूडेंट्स में होना बेहद जरूरी है।

 

 

Exit mobile version