DNP India Hindi

Noida Metro Expansion: केंद्र सरकार का अहम फैसला, नोएडा सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन के बीच फर्राटा भरेगी मेट्रो, इंटरचेंज की झंझट होगी खत्म; जानें फायदें

Noida Metro Expansion

फाइल फोटो

Noida Metro Expansion: अगर आप भी नोएडा सेक्टर 142 के आसपास रहते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दे दी है। अभी ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पहले बोटैनिकल गार्डन पर इंटरचेंज करना होता है और फिर सेक्टर -52 पर, यानि ग्रेटर नोएडा वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन के बीच नई मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद सीधा बोटैनिकल गार्डन पहुंचा जा सकेगा।  इसके अलावा दिल्ली जाने वालों के लिए भी यह रूट किसी गेमचेंजर से कम साबित नहीं होगा। इस रूट पर 8 स्टेशन होंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida Metro Expansion से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

नोएडा मेट्रो विस्तार की मंजूरी मिलने से बड़ी संख्या में सेक्टर-142 और आसपास रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा। नोएडा मेट्रो रेल परियोजना में 11.56 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर और 8 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं।

इस कॉरिडोर के चालू होने पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में 61.62 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा। नोएडा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन (नोएडा) तक फैला यह कॉरिडोर, नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है।

नोएडा मेट्रो विस्तार के फायदें

बता दें कि इस कॉरिडोर के बनने से कई फायदें होंगे।

यह परियोजना बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात जाम में कमी, पर्यावरणीय लाभ, आर्थिक विकास और जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करेगी। प्रमुख शहरी चुनौतियों का समाधान करके और भविष्य के विस्तार के लिए एक मजबूत नींव रखकर, यह शहर के विकास पथ और स्थिरता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके बनने जेवर में बने नोए़डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version