---Advertisement---

गोरखनाथ महोत्सव में शिरकत करेंगे CM Yogi, भव्य आयोजन में अनूप जलोटा के साथ चन्दन दास मिलाएंगे सुर

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने वाले हैं। बता दें कि यह भव्य आयोजन गोरखपुर के राप्ती नदी तट पर स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर 3 जुलाई 2023 को आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम का समां बांधने के लिए मुख्य ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 29, 2023 4:39 अपराह्न

CM Yogi
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने वाले हैं। बता दें कि यह भव्य आयोजन गोरखपु के राप्ती नदी तट पर स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर 3 जुलाई 2023 को आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम का समां बांधने के लिए मुख्य रूप से भक्ति संगीतों के जादूगर अनूप जलोटा, चंदन दास और अरुण गोविल को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में खबरों की मानें तो सीएम योगी इस दौरान जनता जनार्दन को संबोधित भी करने  वाले हैं।     

गोरखनाथ महोत्सव में क्या है खास ?

बता दें कि गोरखनाथ महोत्सव दो दिनों के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 3 जुलाई सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान सुरों के दास अनूप जलोटा के साथ भजन गायक चंदन दास समेत स्थानीय लोक गायक मौजूद रहेंगे। इस प्रभात फेरी का समापन गुरु गोरक्षनाथ के घाट पर किया जाएगा। जबकि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शाम 6 बजे होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह पूरे 80 मिनट रहेंगे जिसमे उनका सम्बोधन भी शामिल है। वहीँ 3 जुलाई को ही एक भव्य मंच के माध्यम से अरुण गोविल का टॉक-शो भी आयोजित किया जायेगा। 

महोत्सव में 4 जुलाई को क्या है खास ?

बता दें कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नबारून चटर्जी ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। चंदन दास भजनों की प्रस्तुति करेंगे। इसके बाद गोरखपुर और अन्य पास के जिलों के स्थानीय कलाकार मंच पर समां बांधेंगे। जब की इस कार्यक्रम के दौरान अब हर रोज घाट पर शाही आरती शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। यह हर शाम को किया जायेगा.  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026