CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पीआरडी के जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। गोरखपुर में आयोजित PRD जवान सम्मेलन के दौरान CM Yogi Adityanath ने जवानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया। इसी दौरान लखनऊ में बनने वाले बहुमंजिला PRD बैरक का शिलान्यास भी किया गया। पीआरडी जवानों के लिए प्रतिदिन का भत्ता 600 रूपये करने के लिए कहा है। ऐलान किया है।इसके साथ ही 5 लाख रूपये तक का कैशलेश सुविधाओं का ऐलान किया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath ने पीआरडी जवानों को किया संबोधित
PRD जवानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा, “होम गार्ड वॉलंटियर्स के लिए भी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्रोविंशियल गार्ड के लिए लखनऊ में एक ऊंची बैरक का निर्माण भी पूरा हो चुका है। ये बातें दिखाती हैं कि बदलाव सिर्फ़ एक वर्ग तक सीमित नहीं है; आज हर वर्ग के लिए बड़े सुधार दिखाई दे रहे हैं।
VIDEO | Gorakhpur: Addressing PRD Jawans’ conference, UP CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) says, “There has also been development of better infrastructure facilities for Home Guard volunteers. For the Provincial Guard, the construction of a high-rise barrack has also been… pic.twitter.com/2RayfoIeQz
— Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2026
मैं इस बैरक के लिए प्रोविंशियल गार्ड से जुड़े सभी अधिकारियों और वॉलंटियर्स को दिल से बधाई देता हूं। आज हम यहां एक खास मकसद से आए हैं। प्रोविंशियल गार्ड के 31,000 से ज़्यादा वॉलंटियर्स को ‘कैशलेस हेल्थकेयर सुविधा’ दी जा रही है। इस सुविधा के तहत, आपको सरकारी और सरकार से जुड़े अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज मिलेगा।”
मुख्यमंत्री ने कैशलेस मेडिकल योजना का किया शुभारंभ
CM Yogi Adityanath ने पीआरडी कैशलेस मेडिकल योजना’ की शुरुआत के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि “जब कोई अच्छी सरकार सत्ता में आती है, तो सबके लिए ‘अच्छे दिन’ आते हैं। पहले पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए रहने की सही व्यवस्था (बैरेक) नहीं थी। राज्य में 56 ऐसे ज़िले हैं जहाँ पुलिस बैरेक सबसे ऊँची इमारतें होंगी।
#WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath attended an event held in Gorakhpur district for the conference of Prantiya Rakshak Dal (PRD) personnel and the launch of the Chief Minister’s PRD Cashless Medical Scheme.
He said, “When a good government comes to… pic.twitter.com/F8Iwo7bfDF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 18, 2026
लखनऊ में प्रांतीय रक्षक दल के लिए भी ऊँची बैरेक बनाई गई हैं। बदलाव सिर्फ़ समाज के एक वर्ग के लिए नहीं होता। मैं इस सुविधा के लिए सभी अधिकारियों और स्वयंसेवकों को बधाई देता हूँ।”
