---Advertisement---

SP नेता Swami Prasad Maurya के विवादित बोल, हिंदू धर्म पर कही इस बात से भड़के साधु-संत

Swami Prasad Maury: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 29, 2023 6:38 अपराह्न

swami prasad maurya
Follow Us
---Advertisement---

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है, जिस वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल भी गर्मा दिया है। वहीं, हिंदू धर्म पर की उनकी इस टिप्पणी को लेकर साधु-संत भी भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी यही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है।

‘हिंदू धर्म केवल धोखा है’

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी इस टिप्पणी को एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है।

‘आदिवासियों और दलितों का नहीं होता सम्मान’

उन्होंने आगे लिखा, “सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है..”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 9 April 2026

अप्रैल 8, 2026

Lucknow News

अप्रैल 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 8, 2026

Lucknow Kanpur Expressway

अप्रैल 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 8, 2026