---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway से चंद मिनटों में सफर होगा पूरा, एक क्लिक में पढ़े रूट, टोल टैक्स, संचालन से जुडे़ सभी महत्वपूर्ण अपडेट

Lucknow Kanpur Expressway से मिनटों में पूरा होगा सफर। जानें रूट, टोल टैक्स, संचालन की तारीख और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी जरूरी अपडेट।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2026 3:36 अपराह्न

Lucknow Kanpur Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway: देश के चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल लखनऊ से कानपुर बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में आते जाते है। जिसके देखते हुए एनएचएआई की तरफ से Lucknow Kanpur Expressway का निर्माण किया गया है। बता दें कि यह दोनों शहरों के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। मालूम हो कि अभी लखनऊ से कानपुर जाने में करीब 1.5 से 3 घंटे का समय लगता है।

वहीं जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। वहीं एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इसकी दूरी महज 30 से 35 मिनट की रह जाएगी। यानि दोनों शहरों के बीच आवाजाही और आसान हो जाएगी। 60-65 किलोमीटर लंब इस एक्सप्रेसवे क्यों यूपी वासियों के लिए खास होने जा रहा है। आईए जानते है।

Lucknow Kanpur Expressway लाखों लोगों के साबित होगा गेमचेंजर

एनएचएआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय 1.5 से 3 घंटे से घटाकर लगभग 30 मिनट कर देगा, जिससे यात्रियों के समय और ईंधन की काफी बचत होगी। आधुनिक इंजीनियरिंग मानकों, मजबूत सुरक्षा प्रणालियों, फ्लाईओवर, अंडरपास और नियोजित विश्राम क्षेत्रों के साथ निर्मित यह कॉरिडोर भीड़भाड़ कम करने, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

कनेक्टिविटी के अलावा, यह एक्सप्रेसवे किसानों, छात्रों, व्यवसायों और उद्योगों को बाजारों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों तक बेहतर पहुंच प्रदान करके लाभान्वित करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश राज्य में विकास के उत्प्रेरक के रूप में इसकी भूमिका और मजबूत होगी”।

कितना लगेगा टोल टैक्स?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार या जीप के लिए इस एक्सप्रेसवे पर 150 से 250 चालकों को देने पड़ सकते है। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों के लिए चार्ज दूरी और कैटेगरी के अनुसार तय की जाएगी। हालांकि अधिकारिक तौर पर रेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

कब से शुरू हो सकता है Lucknow Kanpur Expressway का संचालन?

जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में इस पर गाड़ियां चलने शुरू हो जाएंगी। अधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं अगर रूट की बात करें तो यह एक्सप्रेसवे मुख्य रूप से लखनऊ से शुरू होकर उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाएगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026