---Advertisement---

एक्सप्रेसवे नहीं, गेमचेंजर! Ganga Expressway से बदल जाएगा यूपी के इन शहरों का हुलिया; चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Ganga Expressway यूपी के विकास की नई कहानी लिखने जा रहा है। जानें कैसे ये मेगा प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट को बदल देगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 26, 2026 4:35 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे के मामले में नंबर वन बना हुआ है। देश के सबसे चर्चित बेहतरीन एक्सप्रेसवे Ganga Expressway कई मायनों में अहम माना जा रहा है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही यह पश्चिम और पूर्व यूपी के बीच दूरी को कम करेगा। वहीं अब माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी कनेक्ट किया जाएगा। मालूम हो कि अभी प्रयागराज से मेरठ आने में करीब 12 से 14 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने से इसकी दूरी केवल 6-7 घंटे की रह जाएगी। इसके शुरू होने से कई जिलो का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है कि Ganga Expressway कैसे गेमचेंजर साबित होने जा रही है।

Ganga Expressway ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

माना जा रहा है कि Ganga Expressway कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

  • सफर होगा आसान – बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी केवल 5 – 7 घंटे की रह जाएगी। जिससे आवाजाही आसान हो जाएगी।
  • यूपी के इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट – अर्थव्यवस्था के मामले में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जबरदस्त निवेश बढ़ रहा है। इसके अलावा नए-नए एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे भी बन रहा है।
  • प्रॉपर्टी के रेट में आएगा जबरदस्त उछाल – माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से कई शहरों को जबरदस्त फायदा तो पहुंचेगा ही, इसके साथ प्रॉपर्टी के दामों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जिसमे मेरठ, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई समेत कई जिले शामिल है।
  • कनेक्टिविटी में होगा इजाफा –  पश्चिम और पूर्व यूपी के बीच दूरी को कम करेगा। व्यापार और लॉजिस्टिक्स को तेज करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगा।

 इन शहरों का बदल जाएगा हुलिया

अगर Ganga Expressway के रूट की बात करें तो ये मेरठ, अमरोहा, बदांयू, हरदोई, कन्नोज, लखनऊ, रायबरेली होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। बता दें कि यग 6 लेन प्रोजेक्ट है। इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक जिलों को जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 518 गांवों से होकर गुजरेगा। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि इस एक्सप्रेसवे को देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट यानि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा. साथ ही यह एक्सप्रेसवे पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी में सहायक होगा। कुल मिलाकर यह एक्सप्रेसवे किसी गेमचेंजर से कम साबित नहीं होने जा रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026