---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मिशन रोजगार के अंतर्गत 1200 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वितरित किया नियुक्ति पद; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अगुवाई की अगुवाई में यूपी एक नया आयाम छू रहा है। आज से कुछ साल पहले यूपी में माफिया राज का बोलबाला था। जगह-जगह दंगे और धरने प्रदर्शन होते थे। लेकिन जब से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी संभाली है, लगातार राज्य में  कानून  व्यवस्था बनी हुई ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 22, 2026 2:05 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अगुवाई की अगुवाई में यूपी एक नया आयाम छू रहा है। आज से कुछ साल पहले यूपी में माफिया राज का बोलबाला था। जगह-जगह दंगे और धरने प्रदर्शन होते थे। लेकिन जब से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी संभाली है, लगातार राज्य में  कानून  व्यवस्था बनी हुई है। इसी बीच हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। रोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

सीएम योगी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

CM Yogi Adityanath ने नर्सिंग अधिकारियों नियुक्ति पद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि शक्ति की साधना को समर्पित ‘वासंतिक नवरात्रि’ की पावन बेला में आज नारी स्वावलंबन की दिशा में एक और संकल्प साकार हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी की प्रेरणा से मिशन रोजगार के अंतर्गत आज 1,228 नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किए गए नियुक्ति-पत्र केवल रोजगार नहीं, बल्कि इनके सपनों को संबल और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि कुल 1,228 अभ्यर्थियों में 1,097 महिलाएं हैं।

विगत 9 वर्षों की विकास यात्रा में डबल इंजन सरकार का मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को नई ऊंचाइयां देने का जो प्रयास रहा है, यह संख्या उसकी प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारी अब केवल अपना भविष्य नहीं गढ़ेंगे, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास और संवेदना का नया अध्याय भी लिखेंगे।

नव चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई – सीएम योगी आदित्यनाथ

नर्सिंग, सेवा और संवेदना का एक पवित्र पेशा है। जब आपकी सेवा और संवेदनशीलता मरीजों के साथ जुड़ती है, तो उसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज लखनऊ में नव चयनित 1,228 (महिला-1,097 एवं पुरुष-131) नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। ‘वासंतिक नवरात्रि’ के पावन अवसर पर बेटियों को प्राप्त यह नियुक्ति-पत्र नारी शक्ति के स्वावलंबन का एक आदर्श उदाहरण है। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026