---Advertisement---

Delhi Meerut Expressway पर एल्विश यादव के समर्थकों का हुड़दंग, हाईवे पर लगाया जाम, जमकर किए स्टंट

Delhi Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार सवारों ने करीब 15 मिनट तक कब्जा जमाए रखा और यहां जमकर हुड़दंग मचाया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 8, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Delhi Meerut Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग और स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की एक्सप्रेसवे पर कुछ युवकों ने करीब 15 मिनट तक जमकर हुड़दंग मचाया। ये घटना सोमवार (7 अगस्त) दोपहर की है, जब कुछ युवक गड़ियों में सवार होकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। इस दौरान युवकों ने करीब 15 मिनट तक एक्सप्रेसवे पर अपना कब्जा जमाए रखा।

कार सवारों ने जमकर किए स्टंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युवकों ने गाड़ियों पर चढ़कर स्टंट भी किए और बियर की बोतलें भी खोली। इस दौरान पास ही बने टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार सवार सभी युवक वहां से निकल चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और कंट्रोल रूम से वाहनों के नंबर लेकर मामला दर्ज किया।

एल्विश यादव के समर्थन में लगाए नारे

जानकारी के मुताबकि, युवक बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव के समर्थन में एक्सप्रेसवे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने एल्विश यादव के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें वोट करने की अपील की। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे कुछ युवक कार में सवार होकर परतापुर इंटरचेंज होते हुए एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे।

इसके बाद सभी गाड़ियों ने टोल प्लाजा से यू-टर्न लिया और दिल्ली से मेरठ आने वाले एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां खड़ी कर दी। इसके बाद युवकों ने करीब 15 मिनट तक एक्सप्रेसवे को जाम रखा और जमकर हुड़दंग मचाया।

कार की छतों पर खोली बीयर की बोतलें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों के हाथ में डंडे भी थे, जिससे उन्होंने कफी देर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंन बीयर की बोतलें भी खोली। बताया जा रहा है की युवक एल्विश का समर्थन करने यहां पहुंचे थे। युवकों के पास एल्विश के पोस्टर भी थे। युवकों ने कार की छतों पर चढ़कर जमकर डांस और हुड़दंग मचाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026