---Advertisement---

UP News: यूपी में फिर दिनदहाड़े चली गोलियां, मुरादाबाद में सैर पर निकले BJP नेता की गोली मारकर हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के संभल में एक बीजेपी किसान नेता अनुज चौधरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या का मामला सामने आया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 11, 2023 4:28 अपराह्न | Updated: अगस्त 11, 2023 5:56 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर खूनी खेल देखने को मिला है। यहां फिर दिनदहाड़े गोलियां चली हैं। मामला यूपी के मुरादाबाद का है, जहां एक BJP नेता की हत्या कर दी गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल के एक भाजपा नेता अनुज चौधरी की गुरुवार (11 अगस्त) शाम मुरादाबाद में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनुज चौधरी सैर पर निकले थे, तभी कुछ हथियारबंद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना का CCTV वीडियो आया सामने

इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में 34 वर्षीय अनुज चौधरी एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने अचानक अनुज पर फायरिंग कर दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े।

https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1689695717609336832?s=20

वीडियो में दिख रहा है की जमीन पर गिरने के बाद भी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद बाइक पर आए तीनों लोग वहां से फरार हो गए। इसके बाद अनुज चौधरी को तुरंत मुरादाबाद के ब्राइटस्टार अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर लगा हत्या का आरोप

बता दें कि स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहने वाले अनुज चौधरी ने संभल के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह उसमें जीत नहीं पाए थे। चौधरी के परिवार ने हत्या के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

पुलिस के मुताबिक, परिवार ने हत्या में शामिल दो लोगों के नाम भी बताए हैं- अमित चौधरी और अनिकेत। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये मामला आपसी दुश्मनी का है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026