---Advertisement---

Uttarakhand News: गौरीकुंड भूस्खलन के 7 दिन बाद मिला पहला शव, 19 अभी भी लापता, तलाशी अभियान जारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गौरीकुंड में हुए भूस्खलन के 7 दिन बाद पहला शव मिल गया है। हादसे के बाद से 19 लोग अभी भी लापता हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 10, 2023 1:51 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गौरीकुंड में हुए भीषण भूस्खलन के 7 दिन बाद पहला शव मिल गया है। हादसे के बाद से 19 लोग अभी भी लापता हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान लगातार जारी है। बताया जा रहा है की NDRF और SDRF की टीमें मिलकर यहां तलाशी अभियान चल रही हैं। लेकिन, बारिश के चलते उन्हें सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

भूस्खलन की चपेट में आ गई थी दुकानें

दरअसल, बीते 3 अगस्त को यहां एक बड़ा हादसा पेश आया है। जब, देर रात हाईवे पर एक पहाड़ भरभराकर गिर पड़ा था। पहाड़ के नीचे बनी कई दुकानें भूस्खलन की चपेट में आ गई थीं। जिसके चलते 20 लोगों इस हादसे में लापता हो गए थे। क्योंकि पहाड़ के नीचे एक पुल भी था, जो मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था।

नेपाली मूल के 14 लोग भी लापता

इस हादसे में कुल 23 लोग लापता हुए थे, लेकिन हादसे के तुरंत बाद तीन शव बरामद कर लिए गए थे। जिनमें से 20 लोगों की तलाश की जा रह थी। इसी बीच खबर सामने आई है की 20 लोगों में से पहला शव मिल गया है। जबकि, अन्यों की तलाश जारी है। लापता लोगों में 14 नेपाल मूल के थे।

उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश की मुसीबत अभी थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट सात जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 अगस्त तक राज्य में बारिश का दौरा जारी रहेगा। बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से बेवजह सफर न करने की अपील की है। इसके साथ ही लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026