---Advertisement---

‘पावर एक जगह सिमट गई, बोलेंगे तो आग लग जाएगी…’ Brij Bhushan Singh ने मुलायम सिंह यादव की तारीफ में कसीदे गढ़ सत्ता पर उठाए सवाल

बगावती अंदाज के लिए चर्चित पूर्व सांसद Brij Bhushan Singh ने एक पॉडकास्ट के दौरान दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में बेलगाम अफरशाही और निरंकुश सत्ता का जिक्र कर आईना दिखाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 21, 2025 1:37 अपराह्न

Brij Bhushan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Brij Bhushan Singh: तड़कते-भड़कते बयान और अपने खास अंदाज के लिए छाप छोड़ चुके पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बगावती अंदाज में ही कैसरगंज से पूर्व सांसद रहे ब्रजभूषण सिंह ने वर्तमान सरकार की प्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की तारीफ में कसीदे गढ़ने के बाद वर्तमान सत्ता को लेकर कहा है कि अब पावर एक जगह सिमट गई, बोलेंगे तो आग लग जाएगी। Brij Bhushan Singh का ऐसा कहना कई मायनों में खास है। वो ऐसे समय में बीजेपी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं जब उनके पुत्र करण भूषण सिंह सांसद और प्रतीक भूषण सिंह सत्तारुढ़ दल से ही विधायक होकर सरकार का हिस्सा हैं। यही वजह है कि वर्तमान सत्ता प्रणाली पर ब्रजभूषण सिंह का सवाल उठाना कईयों को खटक रहा है।

दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की तारीफ में पूर्व सांसद Brij Bhushan Singh ने गढ़े कसीदे

जी पोस्ट को दिए एक पॉडकास्ट में पूर्व सांसद ने मुलायम सिंह यादव का जिक्र किया है। एक पुरानी याद का जिक्र करते हुए ब्रजभूषण शरण सिंह ने बताया कि “जब मैं विपक्ष का सांसद था तो एक बार नेताजी से मिलने गया। उस समय वो मुख्यमंत्री थे। मुझे दो काम कराने थे जिसमें एक काम आसान था, तो वहीं दूसरा थोड़ा कठिन था। मैं पहुंचा तो नेताजी लिफ्ट के अंदर थे। हालांकि, उन्होंने मुझे देखकर तुरंत दरवाजा खोला और आने का कारण पूछा। मेरे बताने के बाद उन्होंने अधिकारियों को काम के लिए निर्देशित किया। उनके निर्देश के साथ ही मेरे पास फोन आ गया कि आपका काम हो गया है। उस दौर में सत्ता ऐसे काम करती थी।” वहीं Brij Bhushan Singh ने तब और अब में फर्क बताते हुए एक बड़ी लकीर भी खिंच दी है जो कईयों को सोचने पर मजबूर करती है।

पूर्व MP ब्रजभूषण सिंह ने वर्तमान सत्ता पर उठाए गंभीर सवाल

वर्तमान और पूर्व की स्थिति पर बगैर किसी लाग लटेप के अपने हिस्से की बात रखते हुए ब्रजभूषण शरण सिंह ने सवाल उठाए हैं। वर्तमान में यूपी के सियासी समीकरण का जिक्र करते हुए Brij Bhushan Singh ने कहा है कि “आज यूपी में भाजपा विधायकों की औकात जीरो हो गई है। काम निकलवाने के लिए डीएम के पैर छूते हैं। उनकी मर्ज़ी होगी तो काम होगा, नहीं तो नहीं होगा। इस विषय पर ज्यादा नहीं बोलूंगा, नहीं तो आग लग जाएगी। सारा पॉवर एक जगह सिमट गया है। अगर वह पावर अच्छा काम करेगा तो सबकी नैया पार हो जाएगी। अगर नहीं किया तो सभी फेल हो जाएंगे।” Brij Bhushan Singh का ये बयान सत्ता को दी गई नसीहत के समान है। फिहाल इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और सपा भी इसी के आड़ में BJP पर निशाना साध रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026