---Advertisement---

Ganga Expressway: गुडन्यूज! बदायूं को जल्द मिल सकती है इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की सौगात, बेहतर कनेक्टिविटी के साथ उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार!

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बदायूं को जल्द इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की सौगात मिल सकती है। इससे कई छोटे उद्योगों को विकास करने का अवसर मिल सकता है। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 1:21 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: एक्सप्रेसवे के निर्माण से लोगों को कई शहरों के बीच में शानदार कनेक्टिविटी मिलती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में एकसाथ कई सारे एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में यूपी के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। ‘Amar Ujala’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बदायूं में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जल्द बनकर तैयार हो सकता है। यूपीडा यानी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कई अधिकारियों ने बीते दिन कार्यस्थल की जमीन का निरीक्षण किया।

Ganga Expressway के किनारे बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

‘Amar Ujala’ की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बदायूं में प्रशासन की मंशा के मुताबिक ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, बदायूं में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर उद्योगों लगाने के प्रस्ताव भी मिलने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ ही समय में इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को तैयार कर लिया जाएगा। इस कड़ी में गुलड़िया गांव में प्रशासन द्वारा चयन की गई जमीन पर बिजली व्यवस्था, पानी की निकासी, सड़कें आदि के कार्य शुरू हो चुके हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए सुगम होगा उद्योगों का विकास

बता दें कि Ganga Expressway के किनारे पर गुलड़िया गांव की 102 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए अभी तक 94 हेक्टेयर जमीन को बेनामा कर लिया गया है। वहीं, बाकी बची हुई जमीन का कार्य भी काफी तेज गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही बेनामा करने जमीन मालिकों के बैंक खातों में भुगतान की राशि भेजी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के जरिए बदायू के कई छोटे-छोटे उद्योगों को फायदा हो सकता है। उद्योगों को विकास करने का नया अवसर मिल सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अन्य शहरों के साथ सुगमता के साथ कनेक्ट हो जाएगा। इससे भी छोटे उद्योगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

गंगा एक्सप्रेसवे कब तक खुल सकता है?

गौरतलब है कि Ganga Expressway मेरठ से प्रयागराज को आपस में कनेक्ट करने वाला लगभग 600 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए कई जिलों में पहुंचना आसान हो सकता है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लोगों को शानदार कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सकती है। कई हालिया खबरों में दावा किया गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे इस साल नवंबर तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो सकता है। मगर अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026