---Advertisement---

Ganga Expressway का होगा विस्तार, प्रयागराज से इन शहरों को कनेक्ट करेगा ये प्रमुख एक्सप्रेसवे; रूट देख आ जाएगा मजा

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 12, 2026 4:31 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मालूम हो कि इस एक्सप्रेसवे को मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाया गया है, लेकिन लेकिन वित्तीय वर्ष 2026-26 का बजट पेश करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की घोषणा की। यानि अब मेरठ से प्रयागराज ही नहीं यूपी के कई प्रमुख शहरों से आवाजाही सुगम हो जाएगी। इसके अलावा मेरठ से हरिद्वार तक भी इस एक्सप्रेसवे के विस्तार को लेकर चर्चाएं जारी है। सबसे खास बात है कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा मेरठ से प्रयागराज की दूरी केवल 6-8 घंटे के बीच रह जाएगी।

Ganga Expressway का होगा विस्तार

बता दें कि अभी मेरठ से प्रयागराज के बीच ही गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है, और जल्द ही इसका संचालन शुरू हो सकता है। वहीं बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एक्सप्रेसवे को लेकर अहम जानकारी दी है। दी जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे  मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र  शक्तिनगर तक इसका विस्तार होगा। आगरा-लखनऊ-हरदोई-फर्रुखाबाद की गंगा एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। इसी साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक ले जाने के लिए भी बजट में घोषणा हुई है। मालूम हो कि इससे पूर्वांचल के कई शहरों की पहुंच तो आसान हो ही जाएगी, साथ ही बिहार से भी कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। यह कहना गलता नहीं होगा कि यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में वरदान साबित होने जा रहा है।

नोए़डा एरपोर्ट से कनेक्ट होगा एक्सप्रेसवे

गौरतलब है कि उत्तर में विकास का काम तेजी से किया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को फायदा पहुंंच रहा है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा। इस नई 120 मीटर चौड़ी सड़क का मुख्य उद्देश्य यात्रा का समय कम करना और आवाजाही को आसान बनाना है। इस नए कॉरिडोर का मतलब है कि लोगों को शहर की सड़कों पर भटकना या लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सबसे खास बात है कि एक्सप्रेसवेके कनेक्ट होने से , स्थानीय रियल एस्टेट बाज़ार तुरंत बदल जाता है। यह स्पष्ट है कि बेहतर कनेक्टिविटी से बुनियादी ढाँचे का विकास होगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026