---Advertisement---

Ganga Expressway: खुशखबरी! मेरठ में पूरा हुआ निर्माण कार्य, जुलाई से खुल सकता है बदायूं सेक्शन; इन जिलों में बेहतर होगी कनेक्टिविटी

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्सप्रेसवे के मेरठ जिले का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बदायूं सेक्शन जुलाई से खुल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 1:26 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बुलेट की रफ्तार से एकसाथ कई सारे एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे का नाम भी आता है। अगर आप यूपी के रहने वाले हैं और अक्सर किसी काम से पूर्वी यूपी के हिस्से में सफर करते हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। ‘Amar Ujala’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का मेरठ में चल रहा निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। मेरठ में इस एक्सप्रेसवे का लगभग 22 किलोमीटर का हिस्सा आता है। मेरठ का सारा काम पूरा होने का मतलब है कि लोगों को जल्द ही इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने का अवसर मिल सकता है।

Ganga Expressway के बदायूं सेक्शन पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

‘Amar Ujala’ की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पर बिजौली में तैयार इंटरचेंज पर लाइटों का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं, बदायूं सेक्शन को जुलाई 2025 तक पूरी तरह से तैयार करने का टारगेट रखा गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि जुलाई से बदायूं सेक्शन लोगों के लिए खोला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 चरणों में तैयार किए जा रहे इस एक्सप्रेसवे का 91 फीसदी कार्य पूरा हो गया है।

इस एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तौर पर विकसित किया जा रहा है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव को प्रयागराज के जूदापुर दांडू गांव को कनेक्ट करेगा। वर्तमान में इन दो शहरों के बीच लगभग 12 घंटे का समय लगता है। मगर माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद टाइम घटकर 6 से 7 घंटे रह जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर होगी इन जिलों में कनेक्टिविटी

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि Ganga Expressway यूपी के 12 जिलों से होकर निकलेगा। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज तक जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

इसके अलावा इन जिलों के स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रियर एस्टेट सेक्टर में काफी तेजी देखने को मिल सकती है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन के साथ तैयार किया जा रहा है। मगर भविष्य में इसे 8 लेन तक का किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे अक्तूबर से नवंबर 2025 तक पूरी तरह से खोला जा सकता है। फिलहाल इसके शुरू होने की कोई भी ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026