---Advertisement---

Ganga Expressway से कनेक्ट होगा Agra Lucknow Expressway! कानपुर में इकोनॉमिक और इंडस्ट्रिल सेक्टर को मिल सकती है तूफानी रफ्तार

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे से Agra Lucknow Expressway को कनेक्ट किया जा सकता है। ऐसा होने से कानपुर में इकोनॉमिक और इंडस्ट्रिल सेक्टर को तूफानी रफ्तार मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 1:13 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे साबित हो सकता है। राज्य सरकार इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने की पूरी कोशिश कर रही है। मगर फिर भी इस एक्सप्रेसवे को अभी पूरा होने में काफी वक्त लग सकता है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों को एक्सप्रेसवे पर काफी हरा-भरा माहौल देखने को मिल सकता है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे को Agra Lucknow Expressway के साथ लिंक करने की योजना है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ने से कई तरह के फायदे होने की उम्मीद है।

Ganga Expressway से बेहतर होगी इन जिलों की कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, अब तक बताया गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे तकरीबन 600 किलोमीटर लंबा होगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली मेरठ रोड से शुरू होगा और प्रयागराज पर जाकर खत्म होगा। ऐसे में यूपी के कई जिलों में कनेक्टिविटी के साथ कई तरह के लाभ मिलने की संभावना है। मगर Agra Lucknow Expressway के साथ लिंक होने के बाद कानपुर को सीधा फायदा होने की उम्मीद है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे लगभग 370 किलोमीटर लंबा है। यह आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर, मैनपुर, इटावा, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, लखनउ पर समाप्त होता है।

गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे लिंक होने से कानपुर को होगा फायदा

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि Ganga Expressway कई एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट होने वाला है। इसमें कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गौरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का नाम शामिल है। खबरों के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे कानपुर के लिए वरदान साबित हो सकता है। इंटरनेट पर लीक खबरों के मुताबिक, इन दोनों एक्सप्रेसवे के कनेक्ट होने के बाद कानपुर एक केंद्रीय बिंदु बनकर सामने आएगा।

खबरों के मुताबिक, कानपुर को इन दोनों एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट करने के बाद आर्थिक और औद्योगिक तौर पर लाभ हो सकता है। कानपुर में निवेश के नए मौके सामने आ सकते हैं। इसके साथ कानपुर के स्थानीय व्यापार जैसे- चमड़ा, कपड़ा उद्योग, दोपहिया उद्योग, मशीनों का निर्माण और कई खाद्य पदार्थ की फैक्ट्रियां देश-दुनिया में मशहूर हैं। इन दोनों एक्सप्रेसवे के कनेक्ट होने के बाद इन कारोबारों को रफ्तार मिल सकती है।

Ganga Expressway Completion Date

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे पर काफी हद तक काम पूरा कर लिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ महीनों में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खुल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे पूरा होने की तारीख 31 अगस्त 2025 होने की संभावना है। फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026