---Advertisement---

Ganga Expressway से कनेक्ट होगा Gorakhpur Link Expressway! स्विस तकनीक के इस्तेमाल से बदल सकती है पूर्वांचल यूपी के लोगों की तकदीर

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे को Gorakhpur Link Expressway के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे पर स्विस तकनीक के इस्तेमाल से पूर्वांचल यूपी के लोगों की तकदीर बदल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 29, 2025 2:06 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे साबित हो सकता है। जी हां, लगभग 600 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से स्टार्ट होकर प्रयागराज पर खत्म होगा। ऐसे में अब कई हालिया लीक खबरों में दावा किया गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे को Gorakhpur Link Expressway के साथ कनेक्ट करने की योजना है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के साथ लिंक होने के बाद पूर्वांचल यूपी को सबसे बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। इन दोनों एक्सप्रेसवे के कनेक्ट होने के बाद आवाजाही में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

Ganga Expressway से कनेक्ट होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे को Gorakhpur Link Expressway के साथ जोड़ने की योजना अभी प्रस्तावित है। गंगा एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर नहीं जोड़े जाएंगे। बल्कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आपस में लिंक कनेक्ट होगा। इन दोनों एक्सप्रेसवे को गोरखपुर बाईपास पर लिंक किया जा सकता है। वहीं, दूसरे छोर पर यह एक्सप्रेसवे आजमगढ़ में लिंक होगा। ऐसे में लोगों को पहले गोरखपुर या आजमगढ़ जाना होगा। इसके बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन के साथ पहुंच सकेंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे के बाद इस एक्सप्रेसवे पर भी इस्तेमाल होगी स्विस तकनीक

खबरों में बताया जा रहा है कि Gorakhpur Link Expressway पर स्विस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्विस तकनीक के जरिए Ganga Expressway का निर्माण किया गया है। स्विस तकनीक स्विट्जरलैंड से जुड़ी है और इस तकनीक के जरिए पूर्वांचल यूपी के लोगों को सड़क की बेहतर गुणवत्ता मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का निर्माण काफी उच्च श्रेणी का हो जाता है, ऐसे में एक्सप्रेसवे की लाइफ बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर स्विस तकनीक के जरिए सेंसर और एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे वाहनों की स्पीड और अन्य चीजों पर नजर रखी जा सकती है। गंगा एक्सप्रेसवे साल के आखिर तक पूरी तरह से खुल सकता है।

यूपीडा ने 9 नए एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किए

उधर, ‘The Daily Jagran’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीडा यानी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्रदेश में 9 नए एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किए हैं। इनके निर्माण के लिए और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 20000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। इसमें Lucknow Link Expressway, Farrukhabad Link Expressway, Jewar Link Expressway, Vindhya Expressway, Meerut-Haridwar Link Expressway, Chitrakoot-Rewa Link Expressway, Gorakhpur-Siliguri Expressway और Gorakhpur-Shamli Expressway का नाम शामिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में यूपी में एक्सप्रेसवे का एक बड़ा जाल बन जाएगा। इससे यूपी के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026